BIS

Explore

Search

Monday, October 26, 2026, 9:40 pm

Monday, October 26, 2026, 9:40 pm

मुख्यमंत्री ब्याज माफी योजना में गड़बड़ी के आरोप

मुख्यमंत्री ब्याज माफी योजना में गड़बड़ी के आरोप ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देकर रखी जांच की मांग
Share This Post

ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देकर रखी जांच की मांग

छतरपुर। मंगलवार को जनसुनवाई में आए बिजावर क्षेत्र के किसानों ने आवेदन देकर शिकायत की है कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा बिजावर द्वारा मुख्यमंत्री ब्याज माफी योजना में गड़बड़ी की गई है। कलेक्टर को आवेदन देकर ग्रामीणों ने मामले की जांच कराने की मांग की है।

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा बिजावर की सेवा सहकारी समिति मउखेरा अंतर्गत आने वाले ग्राम भरगुवां के ग्रामीणों ने बताया कि समिति प्रबंधक मऊखेरा ने बिजावर शाखा के अधिकारी-कर्मचारियों से मिलीभगत की और फर्जी ब्याज माफी की सूची बनाकर व्यापक स्तर पर हेराफेरी की गई है। ग्रामीणों के मुताबिक उक्त फर्जी सूची में ऐसे लोगों के नाम भी सम्मिलित किए गए हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकरण में लाखों की गड़बड़ी किए जाने की आशंका है। भरगुवां निवासी जमनी बाई ने बताया कि उसने 3-4 हजार रुपए का खाद समिति से लिया था लेकिन उसके नाम पर ढाई लाख रुपए का कर्ज दिखाया गया है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उन्हें न तो ब्याज माफी के प्रमाण-पत्र मिले हैं और न ही शासन के द्वारा वर्ष 2019-20 में दी गई बीमा की राशि। जनसुनवाई में आवेदन देकर ग्रामीणों ने मामले की जांच कराने की मांग की है।

CG

Share This Post

Leave a Comment