BIS

Explore

Search

Monday, October 26, 2026, 11:00 pm

Monday, October 26, 2026, 11:00 pm

छापर में बनेगा 19 करोड़ का विशाल तालाब

छापर में बनेगा 19 करोड़ का विशाल तालाब विधायक आलोक चतुर्वेदी के प्रयास से मिली मंजूरी
Share This Post

विधायक आलोक चतुर्वेदी के प्रयास से मिली मंजूरी

छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छापर में विधायक आलोक चतुर्वेदी
छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छापर में विधायक आलोक चतुर्वेदी
930 हेक्टेयर क्षेत्र में होगी सिंचाई, किसानों को मिलेगा लाभ

छतरपुर। छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छापर में विधायक आलोक चतुर्वेदी के प्रयास से लघु सिंचाई परियोजना के माध्यम से एक विशाल तालाब निर्माण को मंजूरी मिली है। यहां लगभग 19 करोड़ रूपए की लागत से एक विशाल तालाब का निर्माण किया जाएगा जिससे 930 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा। इस तालाब से छापर एवं आसपास के कई गांव के किसान लाभान्वित होंगे।

छतरपुर के कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी पज्जन भैया ने बताया कि वे लंबे समय से अपनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नैगुवां, कूड़, छापर एवं कांटी में लघु सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से सिंचाई संसाधनों को बढ़ाने के लिए जल संसाधन विभाग के साथ संघर्ष कर रहे थे। इसी संघर्ष के फलस्वरूप पिछले दिनों नैगुवां तालाब, कूंड़बियर योजना को मंजूरी मिल चुकी है। अब सरकार के जल संसाधन विभाग ने लघु सिंचाई परियोजना के अंतर्गत छापर में तालाब निर्माण को प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है। इस स्वीकृति के मुताबिक लगभग 19 करोड़ 64 लाख रूपए की लागत से 930 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचित करने वाले तालाब का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस तालाब का निर्माण शुरू होगा जिससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा। उन्होंने इस योजना के मंजूर होने पर किसानों को बधाई देते हुए जल संसाधन विभाग एवं सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया है।

CG

Share This Post

Leave a Comment