Explore

Search
Close this search box.

Search

Wednesday, October 16, 2024, 9:55 pm

Wednesday, October 16, 2024, 9:55 pm

Search
Close this search box.
LATEST NEWS
Lifestyle

भाजपा सत्ता के जरिए जनता की सेवा कर रही, दिग्विजय की खीझ का यही कारण है

Share This Post

 

*- सत्ता से बाहर होने से बिन पानी मछली की तरह तड़प रहे हैं कांग्रेस नेता*

*- तुष्टिकरण करने वाले समाज का भला नहीं कर सकते, वे स्वार्थ की राजनीति करते हैं*

*- पार्षद व पार्षद प्रत्याशी पार्टी संगठन व देश को ताकत देने रिकॉर्ड सदस्य बनाएं*

*- श्री विष्णुदत्त शर्मा*

*- बूथ हमारी ताकत, 1.5 करोड़ से अधिक नए सदस्य बनाने मैदान में उतरें कार्यकर्ता*

*- भोपाल सदस्यता पर्व में प्रदेश में नंबर एक बने यही प्रयास सब मिलकर करें*

*- भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत से जम्मू-कश्मीर में बिना आतंक के चुनाव हो रहे*

*- श्री हितानंद जी*

 

भोपाल, 08/09/2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने रविवार को संगठन पर्व संबंधित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भोपाल जिले की पार्षद बैठक को संबोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता के लिए नहीं जनता की सेवा के लिए कार्य कर रही है। कांग्रेस और दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं की खीझ का सबसे बड़ा कारण यही है कि भाजपा और उसके नेता जनता की सेवा क्यों कर रहे हैं। दिग्विजय इसलिए भी खीझ रहे हैं कि पंच, सरपंच, जनपद, जिला पंचायत से लेकर नगर निगमों, प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार है। सत्ता से बाहर होने के कारण कांग्रेस के नेता बिना पानी मछली की तरह तड़प रहे हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि मध्यप्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, इस लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता मैदान में उतरें। संगठन पर्व में भोपाल जिले को मध्यप्रदेश में नंबर एक बनाने के लिए सब मिलकर प्रयास करें और सदस्यता में इतिहास बनाएं। बैठक को जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी एवं भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय ने भी संबोधित किया।

*कांग्रेस नेता समाज का भला नहीं कर सकते*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले कांग्रेस नेता समाज का भला नहीं कर सकते, वे सिर्फ स्वार्थ की राजनीति करते हैं। भाजपा सत्ता नहीं जनता की सेवा के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार गरीब कल्याण के कार्यों को इसी तरह से करती रहें, इसके लिए भाजपा संगठन को और मजबूत करना होगा। भाजपा संगठन पर्व के तहत विधानसभा, लोकसभा और नगर निगम के चुनाव में भाजपा को वोट देने वाले लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएं। भाजपा का संगठन जितना मजबूत होगा, देश उतना ही मजबूत होगा। भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने के लिए यह अवसर मिला है। संगठन पर्व को भाजपा कार्यकर्ता अवसर के रूप में लें और जो व्यक्ति भाजपा का मतदाता हैं, उसे सदस्य बनाकर संगठन को मजबूत करें।

*सदस्यता की वजह से कई राज्यों में प्रचंड बहुमत की सरकारें बनीं*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों का जीवन बदलने का कार्य कर रही है। विपक्षी चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकते हैं, कोई भी हथकंडा अपना सकते हैं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता ऐसा कुछ नहीं कर सकता। इसलिए भाजपा कार्यकर्ता संगठन पर्व के जरिए सभी वर्गों के लोगों को अपनी पार्टी से जोड़ें और संगठन को मजबूती प्रदान करें। अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाकर संगठन की ताकत बढ़ाने का कार्य करें। चुनावों में जिस बूथ पर पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा, वहां अधिक से अधिक सदस्य बनाएं। नए लोगों को पार्टी का सदस्य बनाकर संगठन को मजबूत कर कई राज्यों में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकारें चला रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। भारतीय जनता पार्टी ‘‘सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास और सबका विश्वास’’ के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनओं में किसी वर्ग के साथ कोई भेदभाव नहीं करती है। कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति करती है, इसलिए यह जनता को भ्रमित करने का कार्य करती है। पार्षद अपने वार्ड में पार्टी का चेहरा होता है। सभी पार्षद और पार्षद प्रत्याशी देश को ताकत देने के लिए सभी भाजपा मतदाताओं को सदस्य बनाएं और ऐसे लोगों को भी सदस्य बनाएं जो भाजपा के मतदाता नहीं हैं। भाजपा कार्यकर्ता भोपाल में चुनावों में रिकार्ड बनाते रहे हैं, अब संगठन पर्व में भी प्रदेश में सबसे अधिक सदस्य बनाकर रिकार्ड बनाने का कार्य करें।

*संगठन पर्व बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए है*

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए देश हित सर्वापरि है। भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है। कश्मीर में धारा-370 के विरोध में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी ने नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर जनसंघ की नींव रखी। उन्होंने धारा 370 हटाये जाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार ने धारा 370 हटा दी। आज कश्मीर में बिना आतंक के चुनाव हो रहे हैं, यह भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत से ही संभव हुआ है। देश में पार्टी के प्रारंभ से ही हमारे कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न जारी रहा और आज भी केरल और बंगाल में जारी है। आज देश के कोने-कोने में भाजपा की सरकार जनता की सेवा का कार्य कर रही है। चीन की कम्युनिष्ट पार्टी को पीछे छोड़कर भारतीय जतना पार्टी विश्व की सबसे वढ़ी पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि हमारा सदस्यता अभियान सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि जिन बूथ में हम कमजोर हैं, उनमें मजबूती प्रदान करने के लिए है।

*भाजपा की ताकत हैं बूथ, संगठन पर्व कमजोर बूथों को मजबूत करने का अवसर*

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि स्व. अटलजी ने कहा था कि भाजपा कोई दल नहीं है, एक विचार है, एक आंदोलन है। हमारा ध्येय राष्ट्र का निर्माण और जनकल्याण है। हम भारतमाता के गौरव को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए काम करते हैं। हम एकात्म मानववाद के लिए संकल्पित और पंच-निष्ठाओं के प्रति समर्पित हैं। लोकसभा चुनाव में हमें 2 करोड़ 24 लाख वोट मिले थे। मध्यप्रदेश में वर्तमान में 41 लाख से अधिक रजिस्टर्ड कार्यकर्ता हैं और पार्टी ने प्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में मध्यप्रदेश का हर रजिस्टर्ड कार्यकर्ताओं को नए सदस्य बनाकर लक्ष्य को हासिल करना है। विधानसभा एव लोकसभा चुनाव में प्रदेश के जिन बूथों पर हमारा प्रदर्शन कमजोर रहा है, संगठन पर्व इस कमजोरी को मजबूती में बदलने का एक अवसर है। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि मध्यप्रदेश के पार्टी संगठन की पहचान कार्यकर्ताओं को गढ़ने की रही है। हमें सदस्यता अभियान में अपनी इस पहचान को बनाए रखना है। हमने प्रदेश में बूथ विस्तरक योजना बनाकर बूथ को शसक्त बनाया है। आज बूथ हमारी ताकत हैं। इसलिए हमें हर समाज और वर्ग के जो लोग भाजपा से जुड़ना चाहते हैं, उन तक पहुंचकर उन्हें पार्टी से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रतिष्ठित एवं प्रभावी लोगों के साथ सामाजिक, धार्मिक कार्यों से जुड़े लोग और केन्द्र और मध्यप्रदेश सरकार के लाभार्थी योजनाओं के हितग्राहियों को पार्टी का सदस्य बनाकर हमारे विचारधारा से जोड़ने का कार्य करना है। मध्यप्रदेश सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अन्य राज्यों के लिए मॉडल बनेगा। मध्यप्रदेश में 1.5 करोड़ नए सदस्य बनाने का संकल्प लेकर कार्यकर्ता मैदान में उतरें और लक्ष्य प्राप्त कर इतिहास बनाएं। श्री हितानंद जी ने हारे हुए बूथों, शक्ति केंद्रों और विधानसभाओं में सदस्यता अभियान को लेकर रचना वनाकर कार्य करने का आग्रह किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री रविन्द्र यती एवं श्री इन्द्रजीत सिंह मंचासिन रहे।


Share This Post

Leave a Comment