– देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की लहर है, प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगी भाजपा*
*- देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी की आंधी में घमंडिया गठबंधन उड़ जाएगा*
*- भारत को विकास के मामले में दुनिया का नंबर वन देश बनायेगी भाजपा*
*- अपने और परिवारों के स्वार्थों के कारण घमंडिया गठबंधन सत्ता में आना चाहता है*
*- कांग्रेस ने आदिवासी, ओबीसी वर्ग का आरक्षण वर्ग विशेष को दिया*
*- डॉ. मोहन यादव*
उत्तरप्रदेश, झारखंड, 23/05/2024। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी श्री दिनेश लाल यादव निरहुआ के समर्थन में एवं झारखंड के देवघर में भाजपा लोकसभा प्रत्याशी श्री निशिकांत दुबे के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी की लहर है। उनके नाम की आंधी है और इस आंधी में इस बार कांग्रेस और उनका घमंडिया गठबंधन उड़ जाएगा। प्रधानमंत्री श्री मोदीजी के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान दुनिया में बढ़ा है और विकास के मामले में देश दुनिया में नंबर वन बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आजमगढ़ में रोड शो किया एवं झारखंड के देवघर में जनसभा के बाद बुद्धिजीवी सम्मेलन में भी
सहभागिता की। इससे पहले वे बिहार के गया में भी स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल हुए। आजमगढ़ में हुए रोड शो में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ रथ पर स्व. मुलायम सिंह यादव की बहू श्रीमती अर्पणा यादव भी मौजूद रहीं।
*आदिवासियों, ओबीसी का आरक्षण वर्ग विशेष को दिया*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव सबका साथ सबका विकास की बात करती आई है और धर्म के आधार पर आरक्षण का विरोध करती आई है। अब तो हाईकोर्ट ने भी निर्णय कर दिया है कि ममता बनर्जी द्वारा जिस प्रकार से राजनीतिक तुष्टिकरण के आधार पर एससी-एसटी, ओबीसी के 5 लाख से ज्यादा लोगों का आरक्षण एक वर्ग विशेष को दिया है। हाईकोर्ट ने फैसला दिया है कि इसे वापस लेकर इनका हक एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को देना चाहिए। यही गलती कांग्रेस ने भी कर्नाटक और आंध्रप्रदेश में की है। वहां की सरकारों ने भी आदिवासियों, ओबीसी का आरक्षण एक वर्ग विशेष को दिया है। वर्ग विशेष को आरक्षण देना ये एससी-एसटी और ओबीसी का न केवल हक काटने के बराबर है, बल्कि उनके साथ अन्याय करने जैसा है। यह बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और हमारे संविधान की मूल भावना के भी विरुद्ध है। मूल भावना में कहा गया था कि धर्म के आधार पर आरक्षण इस देश में नहीं दिया जा सकता। जो संविधान के बाहर जाकर केवल राजनीतिक स्वार्थ और तुष्टिकरण के कारण कांग्रेस, ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी और अन्य बाकी पार्टियां इस लाइन पर जा रही हैं मैं इसकी घोर निंदा करता हूं। हाईकोर्ट के निर्णय के बाद तो सब कुछ जगजाहिर हो चुका है। इसके बाद इन्हें माफी मांगना चाहिए।
*कुर्सी की खातिर इन्होंने सारी हदें पार की*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि देश के कुछ राज्यों में घमंडिया गठबंधन की सरकार है और इन्होंने कुर्सी की खातिर सारी हदें पार कर दी है। कितनी बेशर्मी से ममता बनर्जी कह रही हैं कि हाईकोर्ट के फैसले को नहीं मानती। जनता सब जानती है जनता इसके बारे में फैसला करेगी। भाजपा शुरू से कहते हुए आई है ये वो मानसिकता है, जिसके कारण से देश का अतीत में बंटवारा हुआ। वर्ष 1947 में भी धर्म आधारित बात करने के कारण ही देश का बंटवारा हुआ था। अगर ऐसी ही बात होती रहेगी तो वापस यह बंटवारे के ही बीज बो रही है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि अतीत में कांग्रेस की पीढ़ियां उसमें राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी, उनके पापा स्व. राजीव गांधी, उनके नाना जवाहरलाल नेहरू, उनकी मम्मी सोनिया गांधी जो यूपीए चेयरपर्सन रही हैं। अतीत में इनके द्वारा भी अन्याय हुआ है। अब राहुल गांधी इस बात को लेकर आ रहे हैं कि मैं उनकी लड़ाई लडूंगा।
*स्वार्थों के कारण सत्ता में आना चाहते हैं*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को नमन करता हूं, जिसके आधार पर उन्होंने धर्म आधारित आरक्षण का विरोध किया था, लेकिन कांग्रेस और उनके घमंडिया गठबंधन के लोग तो बाबा साहब का भी विरोध करने वाले लोग हैं। इनके सारे गठबंधन से कांग्रेस के लोगों ने तो बाबा साहब का चित्र भी नहीं लगने दिया। यह सारे घमंडिया गठबंधन के लोग हैं यह केवल अपने स्वार्थों के कारण सरकार बनाना चाहते हैं। सरकार बनाने की बात दूर है, लेकिन ये देश में जहर घोलने का काम कर रहे हैं। मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी को धन्यवाद देना चाहूंगा, जिन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का न केवल चित्र लगाया, बल्कि बाबा साहब की जन्मस्थली से लेकर उनसे जुड़े स्थानों को भी रेखांकित किया। वर्तमान में जिस प्रकार का समय चल रहा है जनता दूध का दूध पानी का पानी करेगी।
*भीषण गर्मी में भी दिखा जोश*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान भीषण गर्मी में भी लोगों का उत्साह एवं जोश देखने लायक था। रोड शो में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भी जनता का भरपूर अभिनंदन करते हुए आभार माना। इतनी भीषण गर्मी में भी लोग अपने घरों से मुख्यमंत्री डॉ. यादव पर पुष्प वर्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री भी लगातार लोगों पर फूल बरसाते हुए चल रहे थे। इस दौरान जय-जय श्रीराम, अबकी बार-400 पार, मोदी… मोदी… जैसे नारे भी गुंजायमान हो रहे थे। हर तरफ माहौल भाजपामय था।
*मुख्यमंत्री ने सपरिवार किए दर्शन, कार्यकर्ताओं को पिलाई लस्सी*
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर परिवार के साथ बिहार के गया धाम पहुंचकर श्री विष्णुपद वेदी मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव ने गयाजी की प्रसिद्ध लस्सी की दुकान पर पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से लस्सी पिलाई एवं उन्होंने खुद भी पी।
LATEST NEWS
11,000 Uttarakhand Youth to Receive Free Online Coaching for Competitive Exams
September 12, 2026
6:34 pm
When a lamp becomes a pledge: Madhya Pradesh’s Seva Sankalp
September 12, 2026
6:27 pm
When a medical college becomes a promise kept: Jashpur’s new chapter
September 12, 2026
6:12 pm
Uttarakhand Cabinet Approves Higher MBBS Stipend, Sports Jobs and Key Regulatory Reforms
September 11, 2026
8:49 pm
Lifestyle
Dhami: Uttarakhand Youth Must Become Job Creators, Not Just Job Seekers
September 12, 2026
7:35 pm
11,000 Uttarakhand Youth to Receive Free Online Coaching for Competitive Exams
September 12, 2026
6:34 pm
When a lamp becomes a pledge: Madhya Pradesh’s Seva Sankalp
September 12, 2026
6:27 pm
When a medical college becomes a promise kept: Jashpur’s new chapter
September 12, 2026
6:12 pm
Uttarakhand Cabinet Approves Higher MBBS Stipend, Sports Jobs and Key Regulatory Reforms
September 11, 2026
8:49 pm
कांग्रेस ने आदिवासी, ओबीसी वर्ग का आरक्षण वर्ग विशेष को दिया- डॉ. मोहन यादव
advertisement
TECHNOLOGY

Dhami: Uttarakhand Youth Must Become Job Creators, Not Just Job Seekers
September 12, 2026
7:35 pm

Dhami: Uttarakhand Youth Must Become Job Creators, Not Just Job Seekers
September 12, 2026
7:35 pm

11,000 Uttarakhand Youth to Receive Free Online Coaching for Competitive Exams
September 12, 2026
6:34 pm

When a lamp becomes a pledge: Madhya Pradesh’s Seva Sankalp
September 12, 2026
6:27 pm
Voting Poll
[democracy id="1"]


