BIS

Explore

Search

Friday, October 30, 2026, 12:44 pm

Friday, October 30, 2026, 12:44 pm

प्रधानमंत्री जी ने सारी दुनिया में बढ़ाया भारत माता का मान-सम्मान- राकेश सिंह

Share This Post

प्रधानमंत्री जी ने सारी दुनिया में बढ़ाया भारत माता का मान-सम्मान
राकेश सिंह
जबलपुर, 04/04/2024। आज सारा देश प्रधानमंत्री मोदी जी से मिलना चाहता है, उनको देखना चाहता है। लोगों को लगता है कि प्रधानमंत्री जी एक ऐसे यशस्वी नेता हैं, जिन्होंने भारत मां का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ाया है। जो कभी सोचा नहीं था वह भी करके दिखाया है। 500 वर्षों के पश्चात भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बना है। देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने की बात हो या संपूर्ण विश्व में विकसित भारत का परचम लहराने की बात, सब कुछ प्रधानमंत्री जी ने करके दिखाया है। ऐसे महान व्यक्तित्व वाले प्रधानमंत्री श्री मोदी जी 7 अप्रैल को जबलपुर आ रहे हैं और शहर का बच्चा-बच्चा उनके स्वागत के लिए उत्साहित है। यह बात प्रदेश सरकार के मंत्री श्री राकेश सिंह ने गुरुवार को जबलपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
श्री राकेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और अगले 2 वर्षों में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगा, यह हमारे प्रधानमंत्री जी का संकल्प है। ऐसे महान नेता जब आगामी 7 अप्रैल को मां नर्मदा की पावन धरा पर, रानी दुर्गावती की बलिदान भूमि पर आ रहे हैं तो जबलपुर का प्रत्येक नागरिक, बच्चा-बच्चा उनके स्वागत के लिए आतुर है। प्रधानमंत्री जी के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं और प्रधानमंत्री जी का स्वागत जबलपुर सहित संपूर्ण महाकौशल में इतिहास रचेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आम जन भी प्रधानमंत्री जी के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, भाजपा के कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को पीले चावल देकर प्रधानमंत्री जी के रोड शो में आमंत्रित करेंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री प्रभात साहू, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, पूर्व महापौर श्री सदानंद गोडबोले, श्री राजकुमार पटेल, श्री प्रशांत गोलू तिवारी उपस्थित थे।
*कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण*
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 7 अप्रैल को रोड शो की तैयारियों को लेकर प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय एवं श्री राकेश सिंह ने जबलपुर में बैठक को संबोधित किया एवं यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


Share This Post

Leave a Comment