BIS

Explore

Search

Thursday, October 22, 2026, 1:00 am

Thursday, October 22, 2026, 1:00 am

भोपाल की पर्वतारोही ज्योति रात्रे: ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के सबसे ऊँचे शिखर पर किया फ़तह, सपनों की दिशा में बढ़ते कदमl

पर्वतारोही ज्योति रात्रे
Share This Post

भोपाल की 54 वर्षीय पर्वतारोही ज्योति रात्रे ने आज ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊँचे शिखर माउंट कोज़ियोस्को पर चढ़ाई करने में सफलता प्राप्त की है ।

भोपाल, 20 अक्टूबर, 2023: उन्होंने आज सुबह लगभग 11 बजे इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल किया, इस तरह उन्होंने अपने 7 महाद्वीपों की सबसे ऊँची चोटियों पर विजयी होने के सपने पूरे करने की ओर एक कदम और आगे बढ़ाया है । वे अब तक 4 महाद्वीपों यूरोप, अफ़्रीका, दक्षिण अमेरिका एवं आस्ट्रेलिया की सबसे ऊँची चोटियों पर विजय प्राप्त कर चुकी है।

CG

ज्योति रात्रे ने इस अभियान के लिए 14 अक्तूबर को पुणे के पर्वतारोही आनंद बांसोडे के साथ निकली थीं । आज दोनों ही पर्वता रोहियों ने लगभग 11 बजे यह सफलता हासिल की ।
गौरतलब है की इस वर्ष अप्रैल-मई 2023 के सीजन में, ज्योति रात्रे ने विश्व के सबसे ऊँचे शिखर, माउंट एवरेस्ट की ओर भी साहसी कदम बढ़ाया था, जब उन्होंने 8200 मीटर की ऊंचाई तक पहुँचकर दुनिया के सबसे ऊँचे शिखर का अवलोकन किया था। बदक़िस्मती से, खराब मौसम केपर्वतारोही ज्योति रात्रे कारण, उन्हें अपने अभियान को बीच में ही छोड़ना पड़ा। श्रीमती ज्योति रात्रे मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक मानव संसाधन श्री के के रात्रे की पत्नी हैं ।
यह उपलब्धि इसलिए और भी प्रेरणा दायक और उल्लेखनीय है कि ज्योति रात्रे ने 48 वर्ष की आयु में पर्वतारोहण की शुरुआत की थी एवं बिना किसी पर्वतारोहण के प्रशिक्षण के स्वयं के प्रयासों से यह सफलता प्राप्त की है। वे सब महिलाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत है, एवं यह सिद्ध करती है कि सपना देखने की कोई उम्र नहीं होती है एवं उत्साह, कड़ी मेहनत और लगन के साथ कुछ किया जाता है, तो कुछ भी असंभव नहीं है।


Share This Post

Leave a Comment