BIS

Explore

Search

Thursday, October 22, 2026, 12:47 am

Thursday, October 22, 2026, 12:47 am

भाजपा ने निर्वाचन आयोग से की कार्रवाई की मांग

Krishna Gour
Share This Post

भोपाल, दिनांक 20/10/2023। इंदौर जिले की राऊ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के झंडे घरों पर लगाने पर धमकाने के मामले में भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने निर्वाचन आयोग से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक श्री अशोक विश्वकर्मा ने बताया कि घरों पर झंडा लगाने पर एक मामला 19 अक्टूबर की रात को करीब 9 से 10 बजे सामने आया, जिसकी शिकायत प्रार्थी विकास चौहान ने थाना भंवर कुवा में की है। उन्होंने कहा कि पार्थी विकास चौहान ने स्वयं की मर्जी से अपने घर पर झंडा लगाया हुआ था। एक वाहन से मुस्तफा एवं आलोक जैन नाम के व्यक्ति घर पर 19 अक्टूबर 2023 की रात को करीब 9 से 10 बजे के करीब आए। वह धमकी देकर गए कि भाजपा का बहुत काम कर रहे हो काम बंद कर दो वरना बहुत बुरा होगा।

CG

आज यानी 20 अक्टूबर 2023 की सुबह उक्त दोनों व्यक्ति वापस आए और पत्नी को धमकी दी कि झंडा निकाल दो, जिस वाहन से यह लोग आए थे उस वाहन के पीछे की तरफ विधानसभा क्रमांक -01 और आगे की तरफ विधानसभा क्रमांक-03 का परमिशन का पर्चा चिपका हुआ था। राऊ विधानसभा में आने की उनके पास कोई परमिशन नहीं थी।

भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक श्री अशोक विश्वकर्मा ने अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश कोल को इस संबंध में शिकायत कि है की नियम यह है कि कोई व्यक्ति तीन झंडे स्वयं के घर पर लगा सकता है। इंदौर की राऊ विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का लगा हुआ एक झंडा निकाला गया जोंकि सरासर प्रशासन की गलती है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मांग कि है की उक्त वाहन को जब्त कर वाहन स्वामी,चालक और मुस्तफा और आलोक जैन को आगामी विधानसभा चुनाव के परिणाम तक मध्यप्रदेश के बाहर जाने के आदेश एवं सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।


Share This Post

Leave a Comment