BIS

Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 1:03 pm

Friday, July 10, 2026, 1:03 pm

महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का सकारात्मक कदम

महिला
Share This Post

स्व सहायता समूह की महिलाएं चलाएंगी टोल प्लाजाक संजयनगर टोल प्लाजा महिलाओं को हैण्डओवर

छतरपुर, म.प्र. सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में भोपाल स्थित समत्व भवन में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम अंतर्गत मार्गों पर उपभोक्ता शुक्ल संग्रहण महिला स्व-सहायता समूह द्वारा कराए जाने हेतु एमओयू किया गया। इसी अंतर्गत छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा से चंदला मार्ग के संजयनगर टोल प्लाजा का संचालन एवं उपभोक्ता शुल्क संग्रहण कार्य आजीविका मिशन के प्रगति सीएलएफ स्व सहायता समूह लवकुशनगर की महिलाएं करेंगी।महिला

CG

शनिवार को कलेक्टर संदीप जी.आर. के मुख्य आतिथ्य में संजय नगर टोल प्लाजा पर आयोजित कार्यक्रम में समूहों की बहनों को टोल प्लाजा की कमान मिली। साथ उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान सभी बहनों के द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का वर्चुअली उद्बोधन सुना और देखा गया। इस दौरान एडीएम नमः शिवाय अरजरिया, एसडीएम और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

महिलाआय से 30 प्रतिशत की राशि मिलेगी महिलाओं को

उल्लेखनीय है की उक्त बूथ पर केवल व्यावसायिक वाहनों से शुल्क लिया जाता है जिससे प्रतिदिवस औसतन 20 हजार की आय होती है उक्त आय का 30 प्रतिशत महिलाओं को प्राप्त होगा और माह में लगभग 2 लाख की आय हो सकेगी। संचालन में 15 महिलाएं काम करेंगी। जिन्हें प्लाजा से लगभग 10 से 12 हजार प्रतिमाह की आय सुनिश्चित हो सकेगी।


Share This Post

Leave a Comment