BIS

Explore

Search

Tuesday, July 7, 2026, 9:57 pm

Tuesday, July 7, 2026, 9:57 pm

बागेश्वर धाम पहुंचे प्रधानमंत्री के भाई प्रहलाद मोदी

Share This Post

छतरपुर। अपने एक दिवसीय प्रवास पर छतरपुर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी ने जिले के प्रख्यात तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम पहुंचकर मत्था टेका और भगवान का आशीर्वाद लिया । आगामी चुनाव में भाजपा की विजय के लिए ईश्वर से कामना की।

श्री मोदी का रात के वक्त छतरपुर आगमन हुआ था। शहर के सर्किट हाउस में उन्होंने रात्रि विश्राम किया और इसके बाद सुबह सवा 9 बजे वे चार पहिया वाहन से बागेश्वर धाम के लिए रवाना हुए। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 2024 में होने वाली संसदीय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बहुमत के साथ जीत हासिल करे, यही कामना करने के लिए वे बागेश्वर धाम जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज बागेश्वर धाम में जाकर वे पार्टी की विजय के साथ-साथ देश के मान-सम्मान में वृद्धि और सुख-शांति के लिए भी कामना करेंगे।

CG

Share This Post

Leave a Comment