BIS

Explore

Search

Tuesday, October 27, 2026, 1:10 am

Tuesday, October 27, 2026, 1:10 am

टैंक में डूबने से मासूम भाई-बहन की मौत

Share This Post

रामनगर गांव में हुई ददर्नाक घटना, गांव में पसरा मातम

छतरपुर। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर में बीते रोज एक ददर्नाक घटना हुई जिसमें मासूम भाई-बहन की मौत हो गई है। बताया गया है कि पीडि़त परिवार के नए मकान का निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके लिए एक टैंक बनाया गया था, इसी टैंक में डूबने के कारण बच्चों की मौत हो गई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रामनगर निवासी रामअवतार राठौर का 10 वर्षीय पुत्र आयुष राठौर और 11 वर्षीय अंजनी उर्फ अनामिका राठौर गुरूवार को घर से नहाने के लिए निकले थे। काफी देर तक जब दोनों बच्चे वापिस घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की और इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे राठौर परिवार के ही नवनिर्मित मकान के टैंक में दोनों बच्चों की लाश मिली। दोनों बच्चों को टैंक से बाहर निकालने के बाद परिजन जिला अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि रामअवतार की चार संतान थीं जिनमें दो पुत्र और दो पुत्रियां थीं इन्हीं में से एक पुत्र और एक पुत्री की मौत हो गई है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किए जाने के बाद बच्चों के शव परिवार को सौंप दिए गए हैं।

CG

Share This Post

Leave a Comment