BIS

Explore

Search

Wednesday, October 28, 2026, 3:09 am

Wednesday, October 28, 2026, 3:09 am

छतरपुर की अन्नपूर्णा रसोई का हुआ शुभारंभ

Share This Post

भूखे लोगों को दिन में दो बार मिलेगा भरपेट भोजन

छतरपुर। भाजपा नेता पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह गुड्डू और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह द्वारा भूखों, निराश्रतों और जरूरतमंदों के लिए अन्नूपर्णा रसोई का शुभारंभ किया गया। अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से हर रोज दो समय गरीबों को नि:शुल्क भरपेट भोजन कराया जाएगा। शुक्रवार को शहर के एक्सीलेंस स्कूल के बगल में रविशंकर पार्क में इस अन्नपूर्णा रसोई का वैदिक रीति-रिवाज साधू संतो और गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में बतौर अतिथि उपस्थित रहीं पूर्व मंत्री एवं भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता यादव, बड़ामलहरा विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष मलखान सिंह सहित साधु-संतों ने अन्नूपर्णा रसोई का शुभारंभ किया। सभी अतिथियों ने पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह और अर्चना सिंह द्वारा की गई इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना की। अतिथियों ने फीता काटकर इस रसेाई का शुभारंभ किया।

CG

*कन्या पूजन के साथ शुरू हुई रसोई*

अन्नपूर्णा रसोई का विधिवत शुभारंभ कन्याओं का पूजन कर कन्याओं को भोजन करा कर किया गया । अन्नपूर्णा रसोई के संबंध में पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह एवं श्रीमती अर्चना सिंह ने बताया कि शहर में कई ऐसे लोग भी हैं जिन्हें भरपेट भोजन नहीं मिलता है और कई लोगों को भूखे पेट ही सोना पड़ता है। ऐसे ही लोगों के लिए हमने अन्नपूर्णा रसोई की आधारशिला रखी है । जहां हर जरूरतमंद को दिन में दो बार नि:शुल्क भरपेट भोजन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से बेसहारा लोगों की भूख मिटाने का है, जो अब पूरा होने जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधायक जुझार सिंह बुन्देला, पूर्व विधायक मानवेंद्र सिंह भंवरराजा, श्री कृष्णा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ ब्रजेन्द्र सिंह गौतम, राकेश पाठक, अशोक दुबे, उपेन्द्र प्रताप सिंह, यादवेंद्र तिवारी, हरिओम त्रिपाठी गौरव गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक, भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share This Post

Leave a Comment