BIS

Explore

Search

Tuesday, October 27, 2026, 11:58 pm

Tuesday, October 27, 2026, 11:58 pm

न्यू मार्केट में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाई दो महिलाएं और जमानत पर भी छुट्ट गईI

CANON TIMES
Share This Post

भोपाल राजधानी के बाजारों में महिलाओं के साथ लगातार चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं गुरुवार को न्यू मार्केट के बाजार में भीड़ भाड़ का सहारा लेकर एक एनआरआई के पर्स चोरी करते हुए न्यू मार्केट व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने 2 महिलाओं को रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया दूसरे दिन शुक्रवार की दोपहर इन दोनों महिलाओं को जमानत भी मिल गई इस मामले में न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ के सचिव शशांक जैन ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है और कहा है कि क्राइम ब्रांच और पुलिस के आला अफसर के पास इन महिलाओं का पूरा रिकॉर्ड है उसके बावजूद भी इन महिलाओं के विरुद्ध कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है पकड़ी गई महिलाएं 80 फिट रोड रेलवे स्टेशन पर रहती हैं एक महिला का नाम कविता और दूसरी का नाम ललिता जोगी है यह दोनों चोरनी न्यू मार्केट के साथ-साथ चौक के लखेरापूरा और जुड़ जाती क्षेत्र में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देती आई हैं महासंघ के पदाधिकारियों ने दोनों महिलाओं को रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया यहां उल्लेखनीय है कि राजधानी में लगातार महिलाओं के साथ चोरी की घटनाएं सामने आती जा रही हैं शहर में इस महीने दो बड़ी भागवत कथाओं का आयोजन किया गया था जिसमें एक दर्जन महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी होने के मामले विभिन्न थानों में दर्ज हुए थे इन मामलों में विधायक पीसी शर्मा की पत्नी विभा शर्मा का 1 लाख रुपए का मंगलसूत्र और कांग्रेस की महिला अध्यक्ष संतोष कंसाना के गले से 90 हजार का सोने का हार चोरी हो चुका है इस मामले में अभी आरोपी महिलाओं को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई हैI


Share This Post

Leave a Comment