BIS

Explore

Search

Monday, October 26, 2026, 12:21 am

Monday, October 26, 2026, 12:21 am

बैरसिया क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर.

CANON TIMES
Share This Post

 अपनी बाइक पर बहन की विदाई करा कर लौट रहे भाई और मां को कार ने रौंदा हुई मौत

भोपाल राजधानी के बेरसिया थाना इलाके में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है इस हादसे में अपनी बहन को विदा कर बाइक से घर लौट रहे एक युवक और उसकी मां को एक तेज रफ्तार कार ने ऐसी जोरदार टक्कर मारी की मां बेटे के घटनास्थल पर ही प्राण पखेरू उड़ गए बहन गंभीर रूप से घायल होकर अपना इलाज करा रही है इस घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी ने हमारे संवाददाता को बताया कि इस इलाके के ग्राम भसोदा जिओ पेट्रोल पंप के पास बेरसिया में यह दर्दनाक हादसा सामने आया है इसमें बताया गया है कि नजीराबाद रतुआ निवासी 25 साल का राजकुमार अहिरवार अपनी मां चंपा बाई को लेकर गुरुवार की सुबह अपनी बहन पायल को लेने उसकी विदाई कराने नीमखेड़ा नजीराबाद गया हुआ था यह मां बाप और बेटी तीनों बाइक से अपने घर रतुआ लौट रहे थे कि जब वह जिओ पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो शाम 4:00 बजे के करीब सामने से एक तेज रफ्तार कार आ रही थी उस तेज रफ्तार कार ने इनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी इस भीषण हादसे में मां और बेटे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया और बेटी पायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है पुलिस ने बताया कि इस मामले में कार चालक का पता लग गया है उसे गिरफ्तार किया जाएगा


Share This Post

Leave a Comment