BIS

Explore

Search

Tuesday, October 27, 2026, 12:44 am

Tuesday, October 27, 2026, 12:44 am

ऋषि योगा शोध संस्थान ने करवाया जिला जेल में योग

Share This Post

 

 

योग रखे निरोग : डॉ ऋषिद्र मिश्रा

  छतरपुर । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे जिले में योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए । योग से होने वाले फायदों को बताते हुए जिला जेल में ऋषि योगा शोध संस्थान द्वारा योग अभ्यास कराया गया । प्रतिवर्ष आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से INO व सूर्या फाउंडेशन द्वारा 32 राज्यों (केन्द्र शासित सहित) के लगभग 500 जिलों में योग दिवस का आयोजन किया जाता है, जिसमें लाखों लोगों को कॉमन योग प्रोटोकॉल (CYP) का अभ्यास कराया जाता है।

      इस वर्ष 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2023 के तहत ऋषि योगा शोध संस्थान के नेतृत्व में जिला जेल छतरपुर में योग शिविर आयोजन किया गया। योग शिक्षक प्रगति रैकवार के द्वारा योगा प्रोटोकोल कंप्लीट कराया गया । शिविर में डॉक्टर अमित गुप्ता ऋषि योगा शोध संस्थान के संरक्षक पंडित गिरीश तिवारी एवं ऋषि योगा शोध संस्थान के संस्थापक डॉक्टर ऋषिद्र मिश्रा एवं जेल अधीक्षक कृष्ण कुमार कुलश्रेष्ठ उप जेल अधीक्षक रामशिरोमणि पांडे महर्षि योग संस्थान संचालक उपस्थित रहे । ऋषि योगा टीम ने योग शिविर में सभी जेल स्टाफ और जेल में बंद सभी कैदीयों को योग करवा कर आयोजन को संपन्न किया । प्राकृतिक चिकित्सक् डॉ ऋषिद्र मिश्रा ने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम के तहत हम सभी अपने दैनिक जीवन मे योग को अपना कर स्वयं के साथ समाज को भी स्वस्थ रख सकते हैं । प्रतिदिन योग अभ्यास से मनुष्य शरीर के साथ साथ मानसिक तनाव से भी मुक्ति पा सकते हैं ।

CG

Share This Post

Leave a Comment