Explore

Search

Tuesday, May 12, 2026, 1:16 pm

Tuesday, May 12, 2026, 1:16 pm

जनसुनवाई में मिले 145 आवेदन…

Share This Post

जनसुनवाई में मिले 145 आवेदन

छतरपुर, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार एवं एडीएम नमः शिवाय अरजरिया ने मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई में लोगों से प्राप्त आवेदनों की सुनवाई की। जनसुनवाई में प्राप्त 145 शिकायती आवेदनों का परीक्षण करते हुये संबंधित विभाग को आवेदन निराकरण हेतु सौंपे गये। साथ ही दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों की समस्याओं को उनके समक्ष आकर अलग से सुना गया। जनसुनवाई में जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। एडीएम नमः शिवाय अरजरिया ने सीमांकन और कब्जा दिलाने के संबंध में प्राप्त आवेदनों को तत्काल संबंधित एसडीएम को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। जनसुनवाई में शिक्षा, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास, विद्युत मण्डल, स्वास्थ्य, खाद्य, आदिम जाति, श्रम, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न शिकायती आवेदन प्राप्त हुये।


Share This Post

Leave a Comment

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]