Explore

Search

Thursday, February 12, 2026, 3:45 pm

Thursday, February 12, 2026, 3:45 pm

41 लाख कार्यकर्ता 64523 बूथों पर 370 वोट बढ़ाने के लिए पहुंचेंगे-रजनीश अग्रवाल

मेरा बूथ-सबसे मजबूत
Share This Post

मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, लोकसभा प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश संगठन महामंत्री एवं प्रदेश शासन के मंत्री सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता 10 दिनों तक हर दिन 2 घंटे बूथ पर रहेंगे

प्रदेश के 41 लाख कार्यकर्ता 64523 बूथों पर 370 वोट बढ़ाने के लिए पहुंचेंगे
– रजनीश अग्रवाल

CG

भोपाल, दिनांक 12/3/2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री व बूथ प्रबंधन प्रभारी रजनीश अग्रवाल ने बताया कि पार्टी के संगठन विस्तार और जनाधार बढ़ाने के लिए प्रदेश में बुधवार 13 मार्च से प्रदेशभर में 10 दिवसीय बूथ विजय अभियान चलोगा। बूथ विजय अभियान के तहत मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, लोकसभा प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश संगठन महामंत्री एवं प्रदेश शासन के मंत्री सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता 13 मार्च से 10 दिनों तक हर दिन दो घंटे बूथ पर रहेंगे। 22 मार्च तक चलने वाले बूथ विजय अभियान के तहत प्रदेश के 64523 बूथों पर 41 लाख पार्टी कार्यकर्ता जाएंगे और जनता से संपर्क कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के साथ 10 प्रतिशत वोट वृद्धि के लिए कार्य किया जाएगा।

प्रदेश मंत्री श्री अग्रवाल ने बताया कि बूथ विजय अभियान 13 मार्च से शुरू होकर 22 मार्च तक चलेगा, जिसमें पार्टी के सभी सातों मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी बूथों पर जाएंगे और मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे। अभियान के 10 दिनों में पार्टी कार्यकर्ता 37त्र वोट हर बूथ पर बढ़ाने और प्रदेश में 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने के लिए युवा मतदाताओं के साथ लाथार्थियों से भी संपर्क करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 18 से 19 साल की आयु के 16 लाख मतदाताओं के साथ संवाद करने के साथ प्रबुद्धजन, की वोटर्स और सभी समाजों, वर्गों के प्रमुख लोगों से भी संपर्क किया जाएगा। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, युवा, महिला, खिलाड़ी, शासकीय योजनाओं के लाभार्थी सहित अन्य सभी वर्गों से छोटी-छोटी बैठकों के माध्यम से संपर्क किया जाएगा। पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं का सम्मान कर उनसे बूथ में 370 वोट बढ़ाने के लक्ष्य के लिए सहयोग मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक कर करणीय कार्यों पर चर्चा की जाएगी।


Share This Post

Leave a Comment

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]