BIS

Explore

Search

Saturday, September 12, 2026, 11:24 pm

Saturday, September 12, 2026, 11:24 pm

सेवा, सुशासन और विकास के 3 वर्ष पूर्ण

पुष्कर सिंह धामी
Share This Post

सीएम धामी ने साइकिल रैली को किया फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय, देहरादून से राज्य सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित साइकिल रैली को फ्लैग ऑफ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं साइकिल चलाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और “फिट उत्तराखंड, फिट इंडिया” का संदेश दिया।

CG

🚴‍♂️ फिटनेस और पर्यावरण का संदेश

मुख्यमंत्री द्वारा इस रैली के माध्यम से युवाओं और नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन राज्य सरकार के तीन वर्ष के सेवा काल के दौरान हुई उपलब्धियों के उत्सव के रूप में किया गया। यह रैली जन-भागीदारी, सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक जीवनशैली को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल रही।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखंड द्वारा जारी

 


Share This Post

Leave a Comment