Explore

Search

Tuesday, March 24, 2026, 9:48 am

Tuesday, March 24, 2026, 9:48 am

स्वतंत्रता दिवस पर पर्यटन नगरी में होगा महिला अधिवेशन

स्वतंत्रता दिवस
Share This Post

खजुराहो। श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र स्वर्णोदय तीर्थ खजुराहो में आर्यिकाश्री तपोमति माताजी एवं आर्यिकाश्री गुणमति माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में आगमी स्वतंत्रता दिवस पर महिला अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमंत सेठ विनोद रंजना जैन बिलासपुर होंगी जबकि अध्यक्षता श्रीमति हीरामणि जैन भोपाल करेंगी।

CG

स्वतंत्रता दिवसइसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमति साधना जैन भोपाल, श्रीमति अलका जैन इंदौर, श्रीमति संध्या जैन जबलपुर, श्रीमति शिल्पी जैन, डॉ राजुल जैन सागर, श्रीमति कविता सिंह पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत खजुराहो, विद्या दीदी, निर्जरा दीदी ब्रह्मकुमारी आश्रम, श्रीमति मयंका गौतम भाजपा नेत्री, डॉ. कविता सिंह बुंदेला, श्रीमति निधि सिंह अध्यक्ष युवा महिला कर्तव्य सेवा संगठन, श्रीमति किरन सिंह चंदेल भाजपा महिला मोर्चा प्रभारी शामिल होंगी। आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम के तहत सुबह पौने 7 बजे अभिषेक, शांतिधारा शान्ति विधान, सुबह 9 बजे ध्वजारोहण के बाद दोपहर 2 बजे महिला अधिवेशन की शुरुआत होगी।


Share This Post

Leave a Comment