BIS

Explore

Search

Saturday, October 17, 2026, 11:25 pm

Saturday, October 17, 2026, 11:25 pm

कांग्रेस मुक्त बूथ बनाकर खजुराहो में जीत का परचम फहरायेंगे

कांग्रेस मुक्त
Share This Post

कांग्रेस मुक्त बूथ बनाकर खजुराहो में जीत का परचम फहरायेंगे

– श्री विष्णुदत्त शर्मा

CG

भोपाल, 03/02/2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के निवास पर शनिवार को खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के पन्ना जिले के शाहनगर मंडल के 21 जनपद सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्री शर्मा ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।कांग्रेस मुक्त

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि जनपद अध्यक्ष श्री आशीष खरे, उपाध्यक्ष श्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में पन्ना जिले के शाहनगर मंडल के 25 में से 21 जनपद सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इन सभी सदस्यों के भाजपा में आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम सभी के संकल्प से प्रत्येक बूथ पर भाजपा इतिहास रचेगी और कांग्रेस मुक्त बूथ बनायेंगे और इस बार खजुराहो में जीत का परचम फहरायेंगे।

News Edited by Abhishek Verma, Canon Times


Share This Post

Leave a Comment