BIS

Explore

Search

Tuesday, October 27, 2026, 4:28 am

Tuesday, October 27, 2026, 4:28 am

सड़क न होने से ग्रामीण परेशान, कलेक्टर को बताई समस्या

मार्ग
Share This Post

छतरपुर। मंगलवार को जनसुनवाई में बड़ामलहरा क्षेत्र के ग्राम जसगुवां कला से आए करीब आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग से गांव तक के पहुंच मार्ग का निर्माण कराए जाने की मांग जिला प्रशासन से की है। आवेदन देने से पहले ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय के बाद नारेबाजी भी की। कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।

ग्रामीण बलीराम अहिरवार ने बताया कि मुख्य मार्ग से गांव तक पहुंच मार्ग की दूरी करीब 3 किलोमीटर पर है जिसका निर्माण नहीं हुआ है। बारिश के दिनों में यह मार्ग दलदल में तब्दील हो जाता है जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि उनके बच्चों को स्कूल जाने के लिए इसी मार्ग से आवागमन करना पड़ता है, जिससे उनका गणवेश खराब हो जाता है। मार्गइसके अलावा विषम परिस्थितयों में एंबुलेंस आदि वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाते। ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर नाराजगी जताई है और चेतावनी दी है कि यदि चुनाव से पहले सड़क नहीं बनी तो वे चुनाव का बहिष्कार करेंगे तथा वोट मांगने के लिए आने वाले जनप्रतिनिधियों को जूतों का हार पहनाएंगे। फिलहाल कलेक्टर ने ग्रामीणों का आवेदन लेकर समाधान कराने का भरोसा दिया है।

CG

Share This Post

Leave a Comment