– भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही*
*- मोर्चा पदाधिकारी घर-घर संपर्क कर भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताएं*
*- श्री हितानंद जी*
भोपाल, 20/06/2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने गुरूवार को छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा में मातृशक्ति संगठनों, महिला मोर्चा, स्वयंसेवी संस्थाओं व सिंगोड़ी, सुरलाखापा और अमरवाड़ा ग्रामीण मंडल के शक्ति केन्द्रों के संयोजकों, प्रभारियों व प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। बैठक को संबोधित करते हुए श्री हितानंद जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही योजनाओं को घर-घर जाकर बताएं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का अमरवाड़ा में भी विजय अभियान जारी रहेगा। भाजपा सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य किए हैं। पार्टी के सभी मोर्चा पदाधिकारी घर-घर संपर्क कर प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में चलाए जा रहे गरीब कल्याण, लाभार्थी योजनाओं और भाजपा की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएं। बैठक को प्रदेश महामंत्री व सांसद सुश्री कविता पाटीदार ने भी संबोधित किया।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि स्वयंसेवी संस्थाओं के जरिए महिलाओं, बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ सबकी आय बढ़ाने का कार्य भाजपा सरकार कर रही है। भाजपा सरकार स्व सहायता समूहों के जरिए महिलाओं को स्व-रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है।
*छिंदवाड़ा की जनता का प्रधानमंत्री जी पर है अटूट विश्वास*
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि छिंदवाड़ा की जनता पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का अटूट विश्वास है। लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा की जनता ने भाजपा को अपना आशीर्वाद देकर यहां इतिहास बनाया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक विजय मिली है। जीत का यह अभियान अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भी जारी रहेगा। छिंदवाड़ा में बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के गरीब कल्याण और लाभार्थी योजनाओं के हितग्राही रहते हैं। अमरवाड़ा विधानसभा में भी आम जनता के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की योजनाओं के हितग्राही भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाएंगे।
*कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर योजनाओं को बताएं और मांगे आशीर्वाद*
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता के मंत्र पर सभी कार्यकर्ता बूथ और पन्ना समितियों को और सक्रिय करें और हर बूथ जीतने का लक्ष्य लेकर जुट जाएं। लोकसभा चुनाव की तरह अमरवाड़ा विधानसभा में भी भाजपा जीत का इतिहास बनाने सभी मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गरीब कल्याण और लाभार्थी योजनाओं के साथ मध्यप्रदेश सरकार की विकास, महिला सशक्तिकरण के कार्यों को जनता को बताएं और अमरवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी श्री कमलेश शाह को आशीर्वाद देकर विजयी बनाने की अपील करें।
*कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण के लिए कोई कार्य नहीं किया*
प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने अमरवाड़ा में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं, स्वसहायता समूह और स्वयंसेवी समूह की महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए जितने कार्य केन्द्र और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार में हुए हैं, उतने कार्य किसी अन्य दल ने आजादी के बाद से 50 वर्षों से अधिक के अपने शासनकाल में नहीं किया। भाजपा सरकार में ही महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य किए जा रहे हैं। लोकसभा और राज्य की विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने नारी शक्ति वंदन योजना बनाई है। महिलाओं के कल्याण के लिए उज्ज्वला योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना सहित अनेकों योजनाएं भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री व सांसद सुश्री कविता पाटीदार, विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, जिला प्रभारी श्री संतोष पारिक, जिला अध्यक्ष डॉ. शेषराव यादव, सुश्री मोनिका बट्टी सहित पार्टी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
LATEST NEWS
When faith meets governance: Madhya Pradesh’s push to revive Krishna and Ram sites
September 4, 2026
7:18 pm
When every raindrop counts: Dhamtari’s push for groundwater recharge
September 4, 2026
7:07 pm
When faith meets infrastructure: the rise of spiritual tourism in India
September 3, 2026
7:56 pm
When a certificate arrives in a month: what Seva Setu means for trust in government
September 3, 2026
7:43 pm
Lifestyle
Uttarakhand Releases ₹147.05 Crore in August Social Security Pensions to 9.91 Lakh Beneficiaries
September 4, 2026
7:23 pm
When faith meets governance: Madhya Pradesh’s push to revive Krishna and Ram sites
September 4, 2026
7:18 pm
When every raindrop counts: Dhamtari’s push for groundwater recharge
September 4, 2026
7:07 pm
When faith meets infrastructure: the rise of spiritual tourism in India
September 3, 2026
7:56 pm
When a certificate arrives in a month: what Seva Setu means for trust in government
September 3, 2026
7:43 pm
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अमरवाड़ा में जारी रहेगा जीत का अभियान- हितानंद जी
advertisement
TECHNOLOGY

Uttarakhand Releases ₹147.05 Crore in August Social Security Pensions to 9.91 Lakh Beneficiaries
September 4, 2026
7:23 pm

Uttarakhand Releases ₹147.05 Crore in August Social Security Pensions to 9.91 Lakh Beneficiaries
September 4, 2026
7:23 pm

When faith meets governance: Madhya Pradesh’s push to revive Krishna and Ram sites
September 4, 2026
7:18 pm

When every raindrop counts: Dhamtari’s push for groundwater recharge
September 4, 2026
7:07 pm
Voting Poll
[democracy id="1"]


