Explore

Search

Tuesday, March 10, 2026, 4:01 pm

Tuesday, March 10, 2026, 4:01 pm

भाजपा जिस संकल्प को लेकर चली थी..

भाजपा
Share This Post

भाजपा कार्यकर्ता टोली बनाकर घर-घर संपर्क कर सदस्यता में इतिहास बनाएं

– भाजपा जिस संकल्प को लेकर चली थी, आज भी उसी को लेकर चल रही है

CG

*- श्री हितानंद जी*

ग्वालियर, 09/09/2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने संगठन पर्व के संबंध में सोमवार को ग्वालियर में जिला बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के बूथ अध्यक्ष संगठन की महत्वपूर्ण इकाई होती है। बूथ अध्यक्ष अपनी टीम के साथ घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएं। मंडल अध्यक्ष के साथ कार्यकर्ता टोली बनाकर एक साथ घर-घर संपर्क करें और समाज के हर वर्ग को भाजपा का सदस्य बनाएं। सदस्य बनाने के लिए जब लोगों से संपर्क करें तब बताएं कि भारतीय जनता पार्टी का गठन जिन संकल्पों को लेकर हुआ था, आज भी उसी को लेकर चल रहा है।

*बूथ स्तर तक पार्टी को और मजबत करने रिकॉर्ड संख्या में सदस्य बनाएं*

भाजपा प्रदेष संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए राष्ट्र प्रथम है। कश्मीर में धारा-370 के विरोध में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने अपनेभाजपा प्राणों का बलिदान दे दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार ने धारा 370 हटा दी। आप सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत है कि आज जम्मू-कश्मीर में बिना आतंक के चुनाव हो रहे हैं। यह ताकत बनी रहे, इसलिए आप सभी कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करें और जिन बूथों पर भाजपा कमजोर है, वहां वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ जाएं और हर घर में भाजपा का सदस्य बनाएं। उन्होंने कहा कि हमारा सदस्यता अभियान सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि जिन बूथ में हम कमजोर हैं, उनमें मजबूती प्रदान करने के लिए है।

बैठक को संभाग प्रभारी श्री विजय दुबे और जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने भी संबोधित किया।


Share This Post

Leave a Comment