Explore

Search

Wednesday, February 11, 2026, 4:07 pm

Wednesday, February 11, 2026, 4:07 pm

श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन हिंदू-मुस्लिम एकता का अनुपम उदाहरण

Dr. Mohan Yadav
Share This Post

भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने दीपोत्सव मनाकर की आतिशबाजी

प्राण-प्रतिष्ठा के आयोजन को लोग आंखों में चिरस्थायी बनाने लालायित हैंDr. Mohan Yadav

CG

– डॉ. मोहन यादव

जश्न, उमंग और उत्साह के साथ कल पूरे प्रदेश में जलेगी राम ज्योति

भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता आमजन के साथ उत्सव मना रहा

– श्री विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल, 21/01/2024। अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में दीपोत्सव और आतिशबाजी का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने 5100 दीप जलाकर आशितबाजी की। इसके बाद मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने प्रदेश भाजपा कार्यालय स्थित शिव मंदिर में चल रहे अखंड रामायण पाठ में शामिल होकर दिव्यांगजनों के साथ रामायण का पाठ किया। इसके बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के आयोजन को लोग अपनी आंखों में चिर स्थायी बनाने के लिए लालायित हैं। प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन हिंदू-मुस्लिम एकता का अनुपम उदाहरण है। प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जश्म, उमंग और उत्साह के साथ कल पूरे प्रदेश में राम ज्योति जलाई जाएगी। भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आमजन के साथ उत्सव मना रहा है।Dr. Mohan Yadav

विपक्षी दलों को सीख लेनी चाहिए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दो हजार वर्ष पहले सम्राट विक्रमादित्य ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण कराया था। काल के प्रवास में विदेशी आक्रांताओं ने मंदिर को तोड़ा। सर्वोच्च न्यायालय ने भी इस बात की पुष्टि की कि वहां पर प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को सिरोधार्य करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने उक्त फैसले को लागू कराया और आज अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर भव्य मंदिर बनकर तैयार है। कल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मौजूदगी में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है। पूरे प्रदेश में सांस्कृतिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। कोई कल्पना कर सकता था कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का शांति पूर्वक शिलान्यास और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज सारे कार्य निर्विघ्न संपन्न हो रहे हैं। राम मंदिर मामले में जो लोग सनातन के विरोध में पक्षकार थे, आज वह मुस्लिम भाई भी आयोजन की तैयारी में लगे हुए हैं। यह हिंदू-मुस्लिम एकता का अनुपम उदाहरण है। विपक्षी दलों को इससे सीख लेना चाहिए। पूरे प्रदेश में भजन-कीर्तन व आतिशबाजी हो रही है।Dr. Mohan Yadav

पूरे प्रदेश में उत्सव जैसा माहौल है

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भाजपा प्रदेश कार्यालय में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। प्राण-प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव कर आतिशबाजी की गई। पूरे प्रदेश के कोने-कोने में आयोजन हो रहे हैं। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता प्रदेश की जनता के साथ भजन-कीर्तन में लगा हुआ है। यह हम सबके लिए सौभाग्य का दिन है कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में रामलला विराजमान होते देखेंगे। कल का दिन भारत ही नहीं पूरी दुनिया के लिए ऐतिहासिक है। पूरे प्रदेश में उत्सव जैसा माहौल है। कल प्रदेशभर में राम ज्योति जलेगी और पूरे प्रदेश की जनता रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का जश्न मनाएगी।Dr. Mohan Yadav

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह, प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री श्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी सहित पार्टी के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Share This Post

Leave a Comment

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]