BIS

Explore

Search

Friday, September 25, 2026, 7:55 pm

Friday, September 25, 2026, 7:55 pm

मुख्य सेवक सदन में जन संवाद: मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनी, त्वरित समाधान के आदेश

पुष्कर सिंह धामी
Share This Post

शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में प्रदेश भर से आए नागरिकों से सीधे संवाद किया। इस जनसंवाद कार्यक्रम में नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और स्थानीय स्तर की समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कीं।

प्रत्येक शिकायत और सुझाव को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने सम्बंधित प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर मामले पर शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बिजली, पेयजल, सड़क निर्माण, अतिक्रमण, भूमि विवाद, आर्थिक सहायता जैसी कई मुद्दों को लेकर लोग मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे।

CG

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनहित है और प्रत्येक नागरिक की समस्या को समाधान तक पहुँचाना राज्य प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी मामले निर्धारित समय सीमा के भीतर निपटाए जाएं।

बैठक में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जैसे सचिव शैलेश बगोली, देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह तथा मुख्यमंत्री कार्यालय के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह पहल राज्य सरकार के जन सहभागिता और पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।


Share This Post

Leave a Comment

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]