BIS

Explore

Search

Friday, October 23, 2026, 12:24 am

Friday, October 23, 2026, 12:24 am

पार्कों का निर्माण रोड किनारे व लेक साइट पर करें: कलेक्टर

पार्कों का निर्माण रोड किनारे व लेक साइट पर करें: कलेक्टर अमृत 2.0 अंतर्गत निकायों के कार्यों की हुई समीक्षा छतरपुर। कलेक्टर संदीप जी.आर. ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष छतरपुर में अमृत 2.0 अंतर्गत नगरीय निकायों के वॉटर संरचनाओं के नवीनीकरण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में नगरीय निकायों के अध्यक्ष, पीओडूडा एवं सीएमओ उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री जी.आर. ने निर्देशित करते हुए कहा कि ज्यादा घाटों का निर्माण न करें तथा प्रपोजल अच्छा बनाएं। उन्होंने कहा कि पार्कों के निर्माण रोड के किनारे और लेक साइट (तालाबों के पास) पर हो, साथ ही सामने का एरिया ओपन रखें। जिससे उनकी देखरेख ठीक से हो तथा राहगीर बच्चें आसानी से पार्कों का लुफ्त उठा सकें। उन्होंने कहा पार्कों में लॉन्ग टर्म वस्तुएं खेल क्रियाओं स्लोप स्थापित करें। उन्होंने कहा कि बस स्टोपेज यू आकार में बनाएं तथा आगे की तरफ दुकाने न बनाई जाएं और दुकानों निर्माण का आकार बड़ा रखा जाए एवं रोड से दूर निर्माण कार्य हो। कलेक्टर ने रोड के किनारे फुटपाथ की ऊंचाई कम रखने के निर्देश दिए। साथ ही कचरा नियमित कलेक्शन में सुविधात्मक करने के लिए रूट वार्डों में पब्लिकली करने और वाहन चालक और वार्डवासियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए। जिससे वाहन की लाइव लोकेशन देखकर कचरा डालने तैयार रहें।

अमृत 2.0 अंतर्गत निकायों के कार्यों की हुई समीक्षा छतरपुर। कलेक्टर संदीप जी.आर. ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष छतरपुर में अमृत 2.0 अंतर्गत नगरीय निकायों के वॉटर संरचनाओं के नवीनीकरण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में नगरीय निकायों के अध्यक्ष, पीओडूडा एवं सीएमओ उपस्थित रहे। (पार्कों का निर्माण) कलेक्टर श्री जी.आर. ने निर्देशित करते हुए कहा कि … Read more