Explore

Search

Friday, March 27, 2026, 12:05 am

Friday, March 27, 2026, 12:05 am

प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता ने दिलायी #BJP पार्टी की सदस्यता

BJP
Share This Post

  • भोपाल, 03/02/2024। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में शनिवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश शासन के मंत्री श्री राकेश सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर अशोकनगर जिले के कांग्रेस नेता श्री अजय सिंह यादव, उनकी माता श्रीमती बाई साहब यादव, जबलपुर जिले के सीहोरा विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी रहीं जिला पंचायत सदस्य सुश्री एकता ठाकुर और कटनी के कांग्रेस नेता श्री सुजीत द्विवेदी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने सभी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।BJP

अजय सिंह यादव और उनकी माता श्रीमती बाई साहब यादव दोनों वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं। अजय सिंह यादव अशोकनगर मंडी के अध्यक्ष के साथ पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, वित्त विकास निगम के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। कांग्रेस नेत्री, जिला पंचायत सदस्य सुश्री एकता ठाकुर विधानसभा चुनाव में जबलपुर जिले के सीहोरा विधानसभा से कांग्रेस की प्रत्याशी रही हैं। वहीं कटनी के श्री सुजीत द्विवेदी कांग्रेस शिक्षा और विधि प्रकोष्ठ में भी पदाधिकारी रहे हैं।BJP

इस अवसर पर गुना सांसद श्री केपी सिंह यादव, पूर्व मंत्री व विधायक श्री संजय पाठक के साथ पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

CG

Share This Post

Leave a Comment