BIS

Explore

Search

Friday, November 6, 2026, 8:36 pm

Friday, November 6, 2026, 8:36 pm

विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर नरेंद्रसिंह तोमर को बधाई..

Share This Post

भोपाल, दिनांक 20/12/2023। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने 16 वीं विधानसभा का अध्यक्ष चुने जाने पर वरिष्ठ नेता श्री नरेंद्रसिंह तोमर को बधाई दी है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने अपने बधाई संदेश में कहा है “कि वरिष्ठ नेता श्री नरेंद्रसिंह तोमर का सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुना जाना हम सभी पार्टीजनों के लिए अत्यंत प्रसन्नता और गर्व का विषय है।” उन्होंने आशा जताई कि श्री तोमर विधानसभा अध्यक्ष के पद पर कार्य करते हुए अपने स्वभाव के अनुरूप सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सामंजस्य स्थापित कर सदन का सुचारू संचालन करेंगे तथा विधायिका की गरिमा और प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई प्रदान करेंगे।

CG

Share This Post

Leave a Comment