Explore

Search
Close this search box.

Search

Saturday, September 7, 2024, 2:36 pm

Saturday, September 7, 2024, 2:36 pm

Search
Close this search box.

गुंडों के हमले में घायल भाजपा कार्यकर्ता को देखने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा..

देवेंद्र ठाकुर
Share This Post

भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने वालों पर करेंगे कड़ी कार्रवाई

भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करना सामान्य घटना नहीं

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का चुनाव परिणाम आने के बाद भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। भाजपा कार्यकर्ताओं पर इस तरह से प्राणघातक हमला करना सामान्य बात नहीं है। पूरी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ है। कार्यकर्ताओं पर हमला करने की घटना को भाजपा ने बहुत गंभीरता से लिया है। इस तरह के जघन्य वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों को जिनका संरक्षण है उनको भी इस तरह की घटनाओं की कीमत चुकानी होगी। देवेंद्र ठाकुरयह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कही है। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा आज रात अपराधियों के हमले में घायल भाजपा कार्यकर्ता देवेंद्र ठाकुर को देखने शाहपुरा स्थित पुष्पांजलि अस्पताल पहुंचे थे।

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने घायल भाजपा कार्यकर्ता देवेंद्र ठाकुर का हाल जाना और चिकित्सकों से बेहतर इलाज करने को कहा। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ अरेरा मंडल के महामंत्री देवेंद्र सिंह ठाकुर पर धारदार हथियार से हमला कर एक हाथ की हथेली काट दी थी। इसी घटना में भाजपा कार्यकर्ता स्वनिल भी घायल हुएदेवेंद्र ठाकुर हैं। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी व पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


Share This Post

Leave a Comment