BIS

Explore

Search

Friday, October 30, 2026, 2:44 pm

Friday, October 30, 2026, 2:44 pm

सर्पदंश रोकथाम एवं नियत्रंण कार्यक्रम का पूरे प्रदेश में होगा क्रियान्वयन

CANON TIMES
Share This Post

भोपाल: 15 मार्च 2024: राष्ट्रीय सर्पदंश रोकथाम एवं नियत्रंण कार्यक्रम के तहत भोपाल में आयोजित कार्यशाला में मिशन संचालक एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास ने एनसीडीसी दिल्ली द्वारा जारी संचार शिक्षा संवाद पुस्तिका, पोस्टर एवं ऑडियो- वीडियो का विमोचन किया।कार्यशाला का संचालन स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय दिल्ली के उप संचालक डॉ. अजीत शेवाले ने किया। एम्स मेडिकल कॉलेज के डॉ. सागर और सीएमसी वेल्लोर के डॉ. रविकर ने चिकित्सा पद्धति, प्राथमिक चिकित्सा प्रबंधन विषय में उन्मुखीकरण किया।

सर्पदंश में व्यापक दृष्टिकोण को सुदृढ़ करने के लिये टॉल फ्री नम्बर -15400

CG

कार्यशाला में सभी जिलों के कार्यक्रम अधिकारी एवं आईसीयू इन्चार्ज चिकित्सक शामिल हुए। प्रशिक्षित चिकित्सक संबंधित जिलों में राष्ट्रीय सर्पदंश रोकथाम एवं नियत्रंण कार्यक्रम के अनुरूप क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगे। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश इस कार्यक्रम के तहत कार्यशाला आयोजित करने वाला प्रथम राज्य है। सर्पदंश में व्यापक दृष्टिकोण को सुदृढ़ करने के लिये टॉल फ्री नम्बर-15400 भी संचालित है।


Share This Post

Leave a Comment