Explore

Search
Close this search box.

Search

Friday, July 26, 2024, 8:38 pm

Friday, July 26, 2024, 8:38 pm

Search
Close this search box.

हर बूथ को कांग्रेस मुक्त करने के लिए जुट जाएं पार्टी कार्यकर्ता-श्री विष्णुदत्त शर्मा…

Share This Post

विधानसभा परिणाम हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत, संकल्प और विश्वास का प्रतिफल 

हर बूथ को कांग्रेस मुक्त करने के लिए जुट जाएं पार्टी कार्यकर्ता

– श्री विष्णुदत्त शर्मा

कटनी। भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश सहित तीन राज्यों में शानदार विजय को लेकर हमें किसी भी प्रकार की शंका नहीं थी। विधानसभा चुनाव का परिणाम कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम तथा जनता का प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी पर विश्वास, देश व प्रदेश का विकास, सैकड़ों योजनाओं का लाभ लेने वाली जनता के आशीर्वाद का प्रतिफल था। पार्टी कार्यकर्ता अब लोकसभा चुनाव में प्रदेश का हर बूथ जीतकर हर बूथ कांग्रेस मुक्त करने के लिए जुट जाएं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कटनी जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि विगत ढाई वर्ष से हम और हमारे कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जो कार्य कर रहे थे, यह हमारे संगठन की ताकत थी जिसने इन परिणामों को लाकर तमाम राजनीतिक पंडितों की नकारात्मक कयासों पर विराम लगा दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नेतृत्व, केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी की रणनीति और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी की कुशल संगठनात्मक क्षमता हमारी इस जीत के स्तंभ हैं। श्री शर्मा ने कहा कि जनता भाजपा पर विश्वास क्यों न करे जब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सिर्फ कटनी में एक लाख लोगों को घर मिले हों, मुफ्त चिकित्सा मिली हो, मुफ्त अनाज, लाडली बहनों का सशक्तिकरण और इस तरह न जाने कितनी योंजनाओं से गरीब तथा सामान्य वर्ग लाभान्वित हुआ हो।

हमें अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ दिलाने की चिंता करनी होगी

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि हम विजयी हैं लिहाजा विनम्र हैं। हमारी जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि हमको जनता का ख्याल रखना होगा। अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ दिलाना होगा। लोकसभा चुनाव में भी हम इसी तरह जनता से आर्शीवाद प्राप्त करेंगे। उन्होने कहा कि विधानसभा चुनाव में हमारा लक्ष्य 51 फीसदी वोट पाना था, और हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत से मध्यप्रदेश में हमने 49 फीसदी वोट हासिल किया। चुनाव में यह इतिहास बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन से संभव हुआ। इस बार मध्यप्रदेश में हमने 40 हजार बूथ जीते हैं। जो बूथ नहीं जीत सके हैं, उनको जीतना अब हमारा लक्ष्य है। अल्पसंख्यक समाज ने भी हमें वोट दिया। जिन्हें विपक्षी लोग गुमराह करते थे, यह सबके लिए समान योजनाओं की ताकत का परिणाम है।

हर बूथ को जीतने जुट जाएं कार्यकर्ता

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार की योजनाओं से जनता को जो लाभ मिल रहा है उसका श्रेय भाजपा के जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं को मिलना चाहिए। अब हर बूथ कांग्रेस मुक्त करने के लिए जुट जाएं। अधिक से अधिक संख्या में लोगों अन्य दलों के कार्यकर्ता पदाधिकारियों को जोड़ें। श्री शर्मा ने विश्वास दिलाया कि कार्यकर्ता के मान और सम्मान की रक्षा सत्ता और संगठन दोनों को करनी होगी। इससे पूर्व जिला कार्यालय पहुंचने पर भाजपा के पदाधिकारीगणों, कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया। जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी ने स्वागत भाषण देते हुए लोकसभा में भी जिले की चारों विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री दीपक टंडन, पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेश सोनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री रामरतन पायल, श्री पीतांबर टोपनानी, श्रीमती अलका जैन, श्री शशांक श्रीवास्तव, विधायक श्री प्रणय पांडे, श्री धीरेन्द्र सिंह, नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक, श्री रामचंद्र तिवारी, श्री चमनलाल आनंद, श्रीमती ममता पटेल, श्री राजेश चौधरी, श्री सुनील उपाध्याय सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।


Share This Post

Leave a Comment