Explore

Search

Thursday, February 12, 2026, 8:13 am

Thursday, February 12, 2026, 8:13 am

पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने भारतीय संस्कृति की पताखा दुनियाभर में फहराई- डॉ. मोहन यादव

पं. दीनदयाल उपाध्याय
Share This Post

भोपाल, 11/02/2024। एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित की। भोपाल के लालघाटीपं. दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर पं. दीनदयाल जी की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेष संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उपस्थित सभी नेताओं ने जयघोष के नारे लगाये।

पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने भारतीय संस्कृति की पताखा दुनियाभर में फहराई- डॉ. मोहन यादव

CG

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने जनसंघ की स्थापना से लेकर जीवन की अंतिम सांस तक लगातार अपने पूरे जीवन को यज्ञ में आहूत की तरह समाहित करते हुए देश ही नहीं दुनिया में भारतीय संस्कृतिपं. दीनदयाल उपाध्याय की पताका फहराई। ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का भाव रखते हुए सबके प्रगति और विकास के लिए राजनीति का एक नया दर्शन दिया, जिसे दुनिया एकात्म मानव दर्शन के नाम से जानती है। जिसका मूल भाव गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में बदलाव आए और उन्हें मूलभूत सुविधाओं की प्राप्ति हो। ऐसे पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर आज उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। आज एक और खास दिन है कि दुनिया के सर्वाधित लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी पं. दीनदयाल जी की पुण्यतिथि को सार्थक करते हुए झाबुआ में आ रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी प्रदेश के आदिवासी बहुल झाबुआ आकर हम सबको यह संदेश दे रहे हैं कि गरीबों के जीवन में बदलाव लाने के लिए उनके पास जाना होगा। गरीबों के कल्याण के कार्यों के साथ उनकेपं. दीनदयाल उपाध्याय जीवन में बदलाव लाने का कार्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं। आज प्रधानमंत्री जी झाबुआ में आयोजित जनजातीय बंधुओं के महाकुंभ को भी संबोधित करने के साथ धार-झाबुआ और खरगोन के साथ प्रदेश को 7550 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे। धार-झाबुआ जिले में रेल और हवाई जहाज जैसी सुविधा हो यह प्रधानमंत्री जी का विजन है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री जी के विजन को लेकर डबल इंजन की सरकार के साथ चलने को तत्पर है।

भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों पर कार्य कर रही : श्री विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि हम सभी के श्रद्धा और आदर्श के केंद्र पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के लिए एक ऐसापं. दीनदयाल उपाध्याय दर्शन दिया, जिसके आधार पर चलकर आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनी है। राजनीतिक दल बनने के बाद भारत भर में आज पंच-सरपंच से लेकर देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। पार्टी के कार्यकर्ता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानव दर्शन व अंत्योदय के विचार को प्रतिपादित करने का काम कर रहे हैं। पं. उपाध्याय जी ने जो विचार दिया उसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में हर गरीब का जीवन बदलने का काम हमारी सरकार कर रही हैं। भाजपा लगातार पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों पर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर प्रदेष शासन की मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, विधायक श्री रामेष्वर शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय, भोपाल जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी सहित जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

(आशीष अग्रवाल)


Share This Post

Leave a Comment

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]