BIS

Explore

Search

Friday, October 30, 2026, 3:34 am

Friday, October 30, 2026, 3:34 am

कुख्यात आरोपी पर हुई रासुका की कार्यवाही, भेजा गया जेल

रासुका
Share This Post

खजुराहो एसडीओपी सलिल शर्मा ने बताया कि महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढिगपुरा निवासी कुख्यात अपराधी पप्पू उर्फ पवन सिंह पुत्र अतबल सिंह के विरुद्ध विभिन्न थानों में करीब डेढ़ दर्जन अपराध पंजीबद्ध हैं, जिसके चलते पुलिस ने उसके विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) की कार्यवाही का प्रस्ताव जिला दंडाधिकारी के सामने पेश किया था।  सोमवार को आदर्श आचरण संहिता का पालन कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उक्त अपराधी पप्पू उर्फ पवन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

 

 


Share This Post

Leave a Comment