Explore

Search

Saturday, December 13, 2025, 4:29 pm

Saturday, December 13, 2025, 4:29 pm

भारतीय जनता पार्टी के लिए राष्ट्र सर्वापरि है- हितानंद जी

हितानंद जी
Share This Post

हमें पन्ना प्रभारियों को और अधिक सक्रिय कर मतदान प्रतिषत बढाना है

-भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी, कार्यकर्ता ही संगठन को चलाते हैं
– हितानंद जी

झाबुआ, 29/04/2024 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने सोमवार को झाबुआ, थांदला और पेटलावद विधानसभा क्षेत्र की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश में जितने भी दल राजनीति में सक्रिय हैं, उनमें से भारतीय जनता पार्टी सबसे अलग दल है। हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि होता है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर आधारित दल है, कार्यकर्ता ही संगठन को चलाते हैं। आज कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन सका है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने हमें हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का जो लक्ष्य दिया है, उसे पूरा कर श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को सच्ची श्रद्धांजलि देना है। उन्होंने कहा कि हमें पन्ना प्रभारियों को और सक्रिय कर अधिक से अधिक मतदान कराना है।

CG

प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में अन्य दलों के नेता लगातार भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। आज देष और प्रदेश में कांग्रेस पार्टी में भगदड़ मची हुई है। देश और प्रदेश से खोखली हो चुकी कांग्रेस को जिले से भी पूरी तरह समाप्त करना हमारा कर्तव्य है। हमारा हर कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी का निष्ठावान सिपाही है। पार्टी और विचारधारा के लिए हर कार्यकर्ता दिन-रात सक्रिय रहता है। हमें हर बूथ पर 370 नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य करना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में किए जा रहे गरीब कल्याण व जनहितैषी कार्यों को जनता तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करें। हमें अपने-अपने बूथ को ऐतिहासिक मतों से जीतने के लिए जुटना है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करेगी।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर बूथ और पन्ना जीतने की रणनीति पर कार्य कर रही है। कांग्रेस पार्टी के पास न कार्यकर्ता हैं और न ही नेता। चुनाव हारने के बाद ईवीएम को दोष देने लगते हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा से सनातन का विरोध करती आई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के दस वर्षों के कार्यकाल में अनेक ऐसी उपलब्धियां हैं, जिन्हें हमें जनता तक पहुंचाना है। कांग्रेस के शासनकाल में आतंकवाद चरम पर पहुंच गया था। आज विश्व में देश का मान-सम्मान बढ़ा है। 500 वर्षो के सघर्ष और लाखों लोगों के बलिदान के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भव्य राममंदिर का निर्माण हुआ है। श्री हितानंद जी ने कहा कि पार्टी ने हमें हर बूथ पर 13 करणीय कार्य दिए है। कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर संपर्क कर भाजपा सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएं और मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान करें। बैठक को जिला अध्यक्ष श्री भानु भूरिया ने सम्बोधित किया।

इस दौरान प्रदेष शासन की मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, सांसद श्री गुमानसिंह डामोर, लोकसभा प्रभारी, श्री किशोर शाह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री मनोहर सेठिया, श्री सत्येन्द्र यादव, महामंत्री श्री सोमसिंह सोलंकी, श्री शैलेश दुबे, श्री लक्ष्मण सिंह नायक, श्री प्रवीण सुराना आदि मंचासीन रहे।


Share This Post

Leave a Comment