BIS

Explore

Search

Sunday, October 25, 2026, 9:50 pm

Sunday, October 25, 2026, 9:50 pm

सीसी रोड एवं आर सीसी नाली निर्माण कार्य का नपा अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

Share This Post

 छतरपुर। नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 19 एवं 35 में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया द्वारा भूमि पूजन कर संबधित ठेकेदार को जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने के लिए निर्देशित किया। बारिश के पहले निर्माण कार्य हो जाने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

नपाध्यक्ष ज्योति चौरसिया और सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया के निर्देशन में टेंडर प्रक्रिया पुर्ण होते ही शहर के वार्डो में निर्माण कार्यो का भूमिपूजन के बाद संबधित ठेकेदार के माध्यम से कार्य कराए जा रहे है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 35 में दो स्थानो पर एवं 19 में एक स्थान पर भूमिपूजन कर संबधित उपयंत्री और ठेकेदार को गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। यह तीन स्थानो पर होने वाले कार्य करीब 26 लाख की लागत से कराए जाएंगे। इस दौरान उपाध्यक्ष विकेंद्र बाजपेई, वार्ड पार्षद दिलीप रैकवार, रमदयाल यादव, सुनील वर्मा, उपयंत्री एनए अंसारी, उपयंत्री सृजन गुप्ता के साथ ठेकेदार एवं वार्डवासी मौजूद रहे।

CG

Share This Post

Leave a Comment