Explore

Search

Friday, March 13, 2026, 9:42 am

Friday, March 13, 2026, 9:42 am

जोरशोर से चल रहा सदस्यता अभियान

Share This Post

*- अब तक 26 लाख से अधिक लोगों को सदस्यता दिला चुके पार्टी कार्यकर्ता*
*- जोरशोर से चल रहा सदस्यता अभियान, कड़ी मेहनत कर रहे पार्टी कार्यकर्ता*
*- श्री विष्णुदत्त शर्मा*

दिनांक 12/9/2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में 70 से अधिक उद्यमियों ने प्रदेश अध्यक्ष के रेफरल कोड से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले उद्यमियों का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
भाजपा में शामिल होने वाले उद्यमियों का स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में जुटे हुए हैं और प्रदेश में अब तक 26 लाख से अधिक सदस्य बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का देशव्यापी सदस्यता अभियान चल रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी, गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पार्टी ने सदस्यता अभियान में डेढ़ करोड़ का लक्ष्य तय किया है और पार्टी के कार्यकर्ता पूरे जोश और परिश्रम के साथ संगठन पर्व को सार्थक बनाने में जुटे हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अब तक मध्यप्रदेश में 26 लाख से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिला चुके हैं।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी, मध्यप्रदेश कौशल विकास व रोजगार निर्माण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र शर्मा एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल उपस्थित रहे।

CG

Share This Post

Leave a Comment