BIS

Explore

Search

Thursday, July 30, 2026, 4:29 pm

Thursday, July 30, 2026, 4:29 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

सनातन संस्कृति के पर्व व त्योहार से जनता के कल्याण का मार्ग निकलता है.

सनातन
Share This Post

– सनातन संस्कृति के पर्व व त्योहार से जनता के कल्याण का मार्ग निकलता है
*- डॉ. मोहन यादव*

*- भारतीय संस्कृति को ताकत देने का कार्य कर रही भाजपा सरकार*
*- श्री विष्णुदत्त शर्मा*

CG

भोपाल, 31/10/2024। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में दीपावली के अवसर पर माता लक्ष्मी का पूजन करसनातन प्रदेशवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा सनातन संस्कृति में हर दिन एक नया पर्व व त्योहार होता है, यही तो हमारी सनातन संस्कृति है। सनातन संस्कृति के पर्व व त्योहार से जनता के कल्याण का मार्ग निकलता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार भारतीय संस्कृति को ताकत देने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर वल्लभ भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण एवं प्रदेश भाजपा कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने निर्माणाधीन भाजपा प्रदेश कार्यालय में दीप जलाकर रोशन किया।
*गोवर्धन पूजा जनता को प्रकृति से जोड़ने का कार्य करती है – डॉ. मोहन यादव*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति में हर पर्व व त्योहार की अलग महत्ता है। भगवान श्रीकृष्ण से जनता के कल्याण के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी एक अंगुली में धारण कर लिया था। गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति से जोड़ने का कार्य करती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पशुपालन मंत्रालय को दुग्ध उत्पादन को लेकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। मध्यप्रदेश में भी गौपालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। दुग्ध उत्पादन से खेती और पशुपालन से जुड़े किसानों को फायदा होगा। गोबर से प्राकृतिक खाद भी मिलेगी और उससे सीएनजी भी बनाई जा रही है।
*भाजपा सरकार में मध्यप्रदेश लगातार प्रगति कर रहा है – श्री विष्णुदत्त शर्मा*
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश लगातार प्रगति कर रहा है। भाजपा परिवार ने प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार सनातन संस्कृति को लगातार ताकत देने का कार्य कर रही है। दशहरे पर शस्त्र पूजन हो या दीपावली का त्योहार भाजपा सरकार जनता के साथ जुड़कर त्योहार को मनाने का उत्साह और बढ़ा रहीहै। गोवर्धन पूजन भी सरकार करा रही है। सभी जनप्रतिनिधि गौशालाओं में जाकर गोवर्धन पूजन करेंगे, इससे हमारी संस्कृति को और बल मिलेगा। प्रदेश की जनता सनातन से गोवर्धन पूजा करती आ रही है, अब मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार भी इसमें सहभागिता करेगी। श्री शर्मा ने कहा कि दीपोत्सव पर सुख, समृद्धि और वैभव प्रदान करने वाली माता लक्ष्मी से यही प्रार्थना है कि विकास के उजियाले से प्रदेश का कोई घर अछूता न रहे और हर व्यक्ति के जीवन में संपन्नता आए।सनातन
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, प्रदेश मंत्री श्री राहुल कोठारी, वरिष्ठ नेता श्री शैलेन्द्र शर्मा, पूर्व सांसद श्री आलोक संजर, प्रदेश प्रवक्ता सुश्री नेहा बग्गा, श्री गुलरेज शेख, जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, कैलाश मिश्रा, गिरीश शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share This Post

Leave a Comment

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]