BIS

Explore

Search

Monday, October 26, 2026, 5:01 am

Monday, October 26, 2026, 5:01 am

नशे की लत ने दो नवयुवकों को बनाया चोर

नशे की लत
Share This Post

तीन दिन पहले हुई चोरियों का पुलिस ने किया खुलासा (नशे की लत)

ईशानगर। कस्बे में तीन दिन पहले रात के वक्त अज्ञात चोरों ने कई स्थानों पर ताले तोड़े थे। चोरी की इस वारदात के बाद लोगो में नाराजगी थी, वहीं पुलिस ने भी चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेकर जांच शुरू की थी। गुरूवार को थाना पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो चोरों को पकड़ा है, जिनमें से एक नाबालिग है। बताया गया है कि दोनों चोर नवयुवक हैं, जो अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी करते थे।

थाना प्रभारी गुरूदत्त शेषा ने बताया कि विगत सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात करीब एक दर्जन दुकानों के ताले तोड़े जाने की घटना प्रकाश में आई थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और मार्गदर्शन में पुलिस ने विवेचना शुरू की। मौके से मिले साक्ष्यों तथा मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो लड़कों को हिरासत में लिया, जिनमें से एक नाबालिग है। पूछताछ में इन लड़कों ने बताया नशे की लत चोरीकि उन्हें नशा करने की आदत है, जिसके लिए पैसे नहीं थे। इसीके चलते दोनों ने चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। उनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की गई नगदी भी बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपियों में से बालिग आरोपी का नाम हरचरन पुत्र नारायण अहिरवार उम्र 29 वर्ष निवासी ईशानगर है, उसे पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी के अलावा प्रधान आरक्षक हफीज खान, जगवेन्द्र सिंह, आरक्षक राघवेंद्र सिंह, गुमान प्रजापति, भूपेंद्र सिंह, संतोष चौरसिया की सराहनीय भूमिका रही।

CG

Share This Post

Leave a Comment