BIS

Explore

Search

Friday, October 30, 2026, 3:29 am

Friday, October 30, 2026, 3:29 am

जिलेवासियों को पेयजल की नहीं हो समस्या: कलेक्टर

पेयजल
Share This Post

कलेक्टर छतरपुर संदीप जी.आर. ने एनआईसी कक्ष कलेक्ट्रेट में पेयजल से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर श्री जी.आर. ने नगरीय निकायों को निर्देशित किया कि शहरों में नल खुले न रहें। उनको कैप लगाकर बंद करने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने जल जीवन मिशन एवं पीएचई के अधिकारियों को निर्देशित किया की जिले में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित रहे। खराब हैंडपंपों के सुधार काम करें। उन्होंने कहा कि जल स्तर को बढ़ाने के लिए अनेक कार्य किए गए हैं, जिनके सार्थक परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने जल स्तर को परखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे जल स्त्रोत जिनमें पर्याप्त पानी है। इनके पास किसी के भी द्वारा खनन न कराया जाए। ऐसा होना प्रतीत हो तो तत्काल कार्यवाही करें। कलेक्टर श्री जी.आर. ने कहा की जिलेवासियों को पेयजल की समस्या न हो।


Share This Post

Leave a Comment