BIS

Explore

Search

Friday, October 30, 2026, 10:07 pm

Friday, October 30, 2026, 10:07 pm

सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग की रोकथाम हेतु इटारसी स्टेशन का निरिक्षणll

इटारसी स्टेशन
Share This Post

पर्यावरण को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान से बचाने के उद्देश्य से वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया के निर्देशन में मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री पंकज दुबे द्वारा दिनांक 02.04.2024 को इटारसी स्टेशन की कैटरिंग स्टालों का निरीक्षण किया गया जिसमें निरीक्षण के दौरान तीन स्टालों पर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करते हुए पाया गया जिसे जब्त कर नष्ट कराने के लिए भेजा गया तथा उक्त सभी 3 स्टालों पर दंडात्मक कार्यवाही करते हुए कुल 2000 रूपये का अर्थदंड भी वसूल किया गया। साथ ही केटरिंग लाइसेंसियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के निर्देश दिए गए । निरीक्षण कार्यवाही में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक सुदर्शन चौधरी, स्टेशन प्रबंधक देवेंद्र चौहान, मंडल वाणिज्य निरीक्षक विनोद वर्मा, मुख्य टिकट निरीक्षक एच.एन. मेहरा आदि उपस्थित थेइटारसी स्टेशन

यात्रियों से अपील है कि स्टेशन परिसर को साफ सुथरा एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए रेल प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों में सहयोग करें। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें।

CG

Share This Post

Leave a Comment