Explore

Search

Sunday, May 24, 2026, 5:15 pm

Sunday, May 24, 2026, 5:15 pm

पहली बार ब्रेल लिपि में अखंड रामायण का पाठ का आयोजन

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
Share This Post

भाजपा प्रदेश कार्यालय में 21 जनवरी से होगा अखंड रामायण पाठ का आयोजन

108 दिव्यांगजन ब्रेल लिपि में करेंगे अखंड रामायण का पाठ

CG

भोपाल, 20/01/2024। 500 वर्षों के संघर्ष और लंबे इंतजार के बाद 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य मंदिर में प्रभु श्रीराम विराजमान होने वाले हैं। 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य मंदिर में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हो रही है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में स्वच्छता अभियान, पूजन-पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में अखंड रामायण पाठ का आयोजन होगा। पार्टी कार्यालय स्थित शिव मंदिर में 21 जनवरी को प्रातः 11 बजे से अखंड रामायण पाठ का आयोजन होगा। अखंड रामायण का पाठ प्रदेश भर से आए 108 दिव्यांगजन ब्रेल लिपि में करेंगे। दिव्यांगजनों द्वारा ब्रेल लिपि में अखंड रामायाण का पाठ देश में अपनी तरह का पहला आयोजन होगा। 22 जनवरी को प्रातः 11 बजे हवन-पूजन के साथ अखंड रामायण पाठ का समापन होगा।

राममय रहेगा प्रदेश भाजपा कार्यालय

प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रदेश भाजपा कार्यालय राममय रहेगा। रविवार 21 जनवरी को सुबह 11 बजे से रामायण पाठ शुरू होगा और 22 जनवरी की सुबह 11 बजे हवन-पूजन के साथ अखंड रामायण पाठ का समापन होगा। उसके उपरांत प्रसाद का वितरण किया जाएगा। आयोजन में भाजपा के प्रत्येक मोर्चों के पदाधिकारी पांच घंटे समय देंगे और आयोजन को सफल बनाएंगे। 22 जनवरी को प्रातः 11 बजे अखंड रामायण का पाठ संपन्न होने के उपरांत भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन का लाइव प्रसारण भी कार्यालय में देखा जाएगा। इसके लिए मंदिर के सामने बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। यहां पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उक्त भव्य आयोजन का लाइव प्रसारण देखेंगे।


Share This Post

Leave a Comment