Explore

Search

Thursday, February 12, 2026, 6:59 pm

Thursday, February 12, 2026, 6:59 pm

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लोकार्पण के समय मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार ही होनी चाहिए– श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया..

Share This Post

भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों का सच्चा संवाहक

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लोकार्पण के समय मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार ही होनी चाहिए
– श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

CG

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक को किया संबोधित

शिवपुरी, दिनांक 28/10/2023। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल के रूप में उभर रही है। इसके दो कारण है, पहला प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व और दूसरा भाजपा के कार्यकर्ताओं का संघर्ष व कड़ी मेहनत है। भाजपा का हर एक कार्यकर्ता हमेशा से पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों का सच्चा संदेशवाहक रहा है। यही संगठन की असली शक्ति है, जिसने भाजपा को मध्यप्रदेश में इतने लम्बे समय तक सेवा करने का अवसर दिया। आज अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण बड़ी मेहनत से हुआ है। जनवरी 2024 में भव्य मंदिर का लोकार्पण जब हो, तब मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार हो, यह जिम्मेदारी एक-एक कार्यकर्ता की है। यह बात केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोलारस, खेराई, लुकवासा, थुबन, पिपरई, सेहराई, मुंगावली और बहादुरपुर मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कांग्रेस के भ्रष्ट काल और भाजपा के विकास युग की तुलना करते हुए कहा कि जहां पहले मध्यप्रदेश में जनता को ढूंढना पड़ता था की गड्ढे कहां हैं और सड़कें कहां हैं। वहीं आज प्रधनमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मेहनत से प्रदेशभर में 5 लाख किमी की सड़कें बनी हैं, जहां पहले बल्ब तो लग जाता था पर लाइट नहीं आती थी। वहीं आज 28,000 मेगावाट बिजली प्रदेश खुद बना रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग एक-दूसरे के कपडे फाड़ रहे हैं वह अगर सरकार में आ गए तो जनता का क्या हाल करेंगे यह सब पता है। उन्होंने कहा कि शिवाजी की सेना में महिला सेनापति भी हुआ करती थीं और वो भी अपनी वीरता और पराक्रम से अपने किले की रक्षा करती थीं, वैसे ही महिला कार्यकर्ताओं को भी बूथ की रक्षा करनी है। शिवाजी महाराज के 320 किले थे और हर किले के सुरक्षा की जिम्मेदारी सेनापति की होती थी। वैसे ही हर बूथ शिवाजी महाराज के गढ़ किले के समान है और आप सभी कार्यकर्ता सेनापति हैं। आप सभी को अपने अपने बूथ की रक्षा करनी है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से लें प्रेरणा
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी रोज 18-20 घंटे काम करते हैं और हम कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि उनके हाथों को मज़बूत रखने की। हम उन्हें अधिक से अधिक सीट दिलाकर ही उनके हाथ मजबूत कर सकते हैं। इसीलिए हमें भी आने वाले चुनाव तक प्रधानमंत्री मोदी जी की तरह 18-20 घंटे रोजाना काम करना चाहिए।


Share This Post

Leave a Comment

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]