BIS

Explore

Search

Monday, October 26, 2026, 9:09 pm

Monday, October 26, 2026, 9:09 pm

टायर फटने से असंतुलित हुआ हाईवा पुलिया से टकराया

Share This Post

वाहन की चपेट में आने से नवयुवक की मौत

बमीठा/चंद्रनगर। बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत छतरपुर-पन्ना मार्ग पर शनिवार को पुलिया पर बैठकर वीडियो बना रहे एक युवक की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि सड़क पर तेज रफ्तार में जा रहे एक हाईवा का टायर ब्लास्ट होने के बाद हाईवा पुलिया से टकरा गया और हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक चंद्रनगर के छतरपुर रोड पर रहने वाला अमन पुत्र मोहन अहिरवार (22 वर्ष) सुबह करीब 5 बजे रोज की तरह सैर के लिए निकला था। चूंकि अमन को अभिनय का भी शौक था, जिसके चलते वह नहर वाली पुलिया पर बैठकर सोशल मीडिया पर डालने के लिए वीडियो बनाने लगा। इसी दौरान पन्ना की ओर से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा क्रमांक एमपी 16 एच 2012 का टायर ब्लास्ट हो गया और हाईवा असंतुलित होकर पुलिया से टकरा गया। हाइवा की टक्कर से अमन पुलिया के नीचे नहर में पत्थर की सीढिय़ों पर सिर के बल गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे हाईवा को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस बुलाई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए राजनगर भेजकर कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया गया है कि मृतक अमन तीन बहनों का अकेला भाई था और पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था।

CG

Share This Post

Leave a Comment