BIS

Explore

Search

Sunday, October 25, 2026, 4:06 pm

Sunday, October 25, 2026, 4:06 pm

युवक ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या

Share This Post

परिवार ने चार लोगों पर लगाए मारपीट और प्रताडऩा के आरोप

छतरपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के टौरिया मोहल्ले में रहने वाले 24 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिवार ने मौत के बाद मोहल्ले के ही चार लोगों पर मारपीट और प्रताडि़त करने के आरोप लगाए हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक टौरिया मोहल्ले में रहने वाले महेश साहू के पुत्र करन साहू ने बीती रात जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर आए जहां उपचार किया गया। हालत ठीक होने पर परिवार के लोग उसे घर ले गए। सुबह अचानक इस युवक को तेज प्यास लगी और तबियत बिगडऩे लगी। परिवार के लोग दोबारा उसे अस्पताल की ओर लेकर भागे लेकिन यहां पहुंचते ही करन ने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई धीरज साहू ने बताया कि 11 जून की रात मोहल्ले के ही चार युवकों पीयूष पंडित, प्रिंस कोरी, गगन और मगन ने करन साहू के साथ मारपीट की थी और सुबह भी फोन लगाकर धमकी दी थी। इन्हीं लोगों की मारपीट और प्रताडऩा से तंग आकर करन ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। परिवार ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।

CG

Share This Post

Leave a Comment