Explore

Search
Close this search box.

Search

Wednesday, October 16, 2024, 5:47 pm

Wednesday, October 16, 2024, 5:47 pm

Search
Close this search box.
LATEST NEWS
Lifestyle

देश की टॉप 20 विधानसभाओं में मध्यप्रदेश की 6 विधानसभा शामिल

Share This Post

-दशहरे तक सदस्यता का लक्ष्य हासिल करें कार्यकर्ता*

*-डॉ. मोहन यादव*

*-देश की टॉप 20 विधानसभाओं में मध्यप्रदेश की 6 विधानसभा शामिल*

*-श्री विष्णुदत्त शर्मा*

*-संगठन पर्व राष्ट्रवाद और विकासवाद को सशक्त बनाने का माध्यम*

*-डॉ. महेंद्र सिंह*

*-कार्यकर्ताओं को हर बूथ कांग्रेस मुक्त करने के लिए जुटना होगा*

*-श्री हितानंद जी*

भोपाल, 28/09/2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में शनिवार को सदस्यता अभियान की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आने वाला समय त्योहारों का है। पार्टी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में इस प्रकार से काम करें कि दशहरे की शस्त्र पूजन से पहले ही सदस्यता अभियान का लक्ष्य हासिल कर लें। पितृपक्ष और नवरात्रि में भी सदस्यता अभियान को गति देना है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में अब तक 1 करोड़ 5 लाख से अधिक लोगों ने मिस्ड कॉल से भाजपा की सदस्यता ली है। 98 लाख से अधिक लोग विधिवत फॉर्म भरकर भाजपा परिवार के सदस्य बन चुके हैं। देश की टॉप 20 विधानसभाओं में मध्यप्रदेश की 6 विधानसभा शामिल है। 70 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करके मध्यप्रदेश देश में तीसरे नंबर पर है, जबकि बड़े राज्यों में हम प्रथम हैं। प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि हमारे पास बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की ताकत है। सदस्यता अभियान में इस ताकत का प्रयोग करें। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को हर बूथ कांग्रेस मुक्त बनाने के लिए जुटना होगा। नया इतिहास रचने के लिए दूसरे चरण में अब कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा समय देना होगा, ताकि हम लक्ष्य से आगे निकल सके। प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल ने सदस्यता अभियान के बारे में प्रेजेंटेशन देते हुए कहा कि सदस्यता अभियान में 1 करोड़ का आंकड़ा पार करना किसी राजनीतिक जादू से कम नहीं है। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री, सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी व विधायक श्री भगवानदास सबनानी ने किया।

*लक्ष्य बड़ा नहीं, उसे हासिल करें पार्टी कार्यकर्ता-डॉ. मोहन यादव*

सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सदस्यता अभियान के पहले चरण में सभी कार्यकर्ताओं ने अच्छा प्रदर्शन किया है और अब 1 अक्टूबर से सदस्यता अभियान का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। लेकिन हमारे सामने चुनौती बड़ी है। अभी पितृपक्ष चल रहे हैं, फिर नवरात्रि आ रही है। लेकिन हमें अपनी कार्ययोजना इस तरह से बनाना है कि हम दशहरे पर होने वाली शस्त्र पूजन तक डेढ़ करोड़ का लक्ष्य प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि हमने लोकसभा चुनाव में 29 में से 29 सीटें जीतीं और विधानसभा चुनाव में हमने 163 सीटों पर जीत हासिल की थी। अगर हम प्रदेश की 230 विधानसभाओं को देखें, तो इनमें से 10-15 सीटों को छोड़कर अन्य सीटों पर जीत हासिल कर चुके हैं। इस हिसाब से देखें, तो डेढ़ करोड़ का लक्ष्य कोई बड़ा लक्ष्य नहीं है।

*हमारा नेतृत्व चाहता है हम अपडेट होते रहें*

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी जी जब 2014 में प्रधानमंत्री बने थे, तो उन्होंने सबसे पहले बौद्धिक संपदा नीति बनाई। उस समय लोग प्रधानमंत्री जी के इस कदम को समझ नहीं पाए। लेकिन आज उसी नीति के बल पर देश से प्रतिभाओं का पलायन रुका है और वह नीति आज सार्थक होती दिखाई दे रही है। प्रधानमंत्री जी ने प्रक्रियाओं को आसान बनाने के लिए जो कदम उठाए, उसी का परिणाम है कि सागर की रीजनल कान्क्लेव में आए नीदरलैंड के एक उद्योगपति 60 दिनों में फैक्ट्री स्थापित कर उत्पादन चालू करने की बात करते हैं और प्रधानमंत्री जी तथा प्रदेश सरकार को धन्यवाद देते हैं। इसी तरह जब सदस्यता अभियान में पहली बार मोबाइल के प्रयोग की बात आई, तो उसका औचित्य बहुत से लोगों को समझ नहीं आया, लेकिन आज मोबाइल हमारे सदस्यता अभियान के दौरान संभावित सदस्यों से संपर्क और उन्हें सदस्यता दिलाने में महत्वपूर्ण साधन साबित हो रहा है। डॉ. यादव ने कहा कि हमारा नेतृत्व यह चाहता है कि हम सभी कार्यकर्ता समय के हिसाब से अपडेट होते रहे। इसलिए सदस्यता अभियान में लक्ष्य हासिल करने के लिए तकनीकी साधनों का प्रयोग करें।

*बूथ कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत व परिश्रम से सदस्यता में बन रहा इतिहास-श्री विष्णुदत्त शर्मा*

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत व परिश्रम से मध्यप्रदेश में सदस्यता में इतिहास बन रहा है। अब तक एक करोड़ 5 लाख से अधिक लोग मिस्डकॉल से भाजपा की सदस्यता ले चुके हैं। 98 लाख से अधिक लोग विधिवत फॉर्म भरकर भाजपा परिवार का सदस्य बन चुके हैं। निर्धारित लक्ष्य का 70 प्रतिशत पूरा करके मध्यप्रदेश देश में तीसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर असम और दूसरे नंबर पर हिमाचल प्रदेश है, लेकिन बड़े राज्यों में मध्यप्रदेश पहले स्थान पर है। संगठन पर्व का पहला चरण संपन्न हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बीएल संतोष जी ने संगठन पर्व में देश की टॉप 20 विधानसभा सीटों को लेकर ट्वीट किया था, जिसमें मध्यप्रदेश की 6 विधानसभाएं शामिल हैं। यह भी अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। प्रदेश के टॉप जिलों में इंदौर, मंदसौर एवं भोपाल शामिल है। मध्यप्रदेश का कार्यकर्ता अपने मेहनत और परिश्रम से संगठन पर्व में निर्धारित लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। यह तब संभव होता है, जब प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यह कहते हैं कि मैं मुख्यमंत्री बाद में पहले भाजपा का कार्यकर्ता हूं। संगठन शक्ति, टीम भावना से कार्य करते हुए मध्यप्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता अपने लक्ष्य को पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बूथ की बैठक लेने के साथ शक्ति केंद्र, मंडल तक की बैठकों में शामिल होते हैं, यही हमारी संगठन शक्ति और टीम भावना है।

*पूरी पारदर्शिता के साथ चल रहा संगठन पर्व, युवाओं में भाजपा से जुड़ने का खासा उत्साह*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पार्टी का संगठन पर्व पूरी पारदर्शिता के साथ चल रहा है। इसका सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि एक करोड़ पांच लाख में 98 लाख से अधिक लोग विधिवत फार्म भर चुके हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एक करोड़ युवाओं को राजनीति में आने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना के साथ कार्य कर रहे हैं। 2047 के विकसित भारत का नेतृत्व आज के 18 से 25 वर्ष के ही युवा करेंगे। इस आयु वर्ग का युवा बड़ी संख्या में भाजपा के साथ जुड़ रहा है। संगठन पर्व में रिकॉर्ड संख्या में युवा भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। मध्यप्रदेश की बहुत से जिलों में लक्ष्य के करीब सदस्यता हो चुकी है, कई विधानसभाएं ऐसी हैं, जो देश की टॉप 20 में शामिल हैं। छिंदवाड़ा जैसे जिलों में बड़ी संख्या में लोग पार्टी का सदस्य बन रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने पीएम आवास और उज्ज्वला योजना में महिलाओं को मालिकाना हक दिया है। यह महिलाएं भी भाजपा से जुड़ें, इसके लिए भी कार्यकर्ता प्रयास करें। जिन विधानसभाओं में लक्ष्य से कम सदस्यता हुई है, वहां अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जिन जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों का स्वयं की सदस्यता का लक्ष्य पूरा हो चुका है, वे आसपास की कमजोर विधाननसभा के कुछ बूथों, मंडलों में सदस्यता पर जोर दें। पार्टी कार्यकर्ता कल रविवार 29 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। एक अक्टूबर से संगठन पर्व का अगला चरण शुरू होगा, जो 15 अक्टूबर तक चलेगा। 16 से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता का अभियान चलेगा।

*सदस्यता अभियान में जन प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों का उपयोग करें- डॉ. महेंद्र सिंह*

पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी और उसके मोर्चे, प्रकोष्ठ मिलाकर लगभग 300 पदाधिकारी हमारे पास उपलब्ध हैं। प्रदेश में 16 नगर निगम हैं, जिनके 884 पार्षद हैं। इनमें से अधिकतर भारतीय जनता पार्टी के हैं। नगर पालिकाओं में 2000 से अधिक पार्षद हैं और नगर पंचायतों में 7321 पार्षद हैं, इनमें से भी अधिकतर पार्टी के हैं। प्रदेश में 18355 सरपंच हैं, इनमें से भी अधिकतर हमारे हैं। कुल मिलाकर अगर देखें, तो प्रदेश में हमारे पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की संख्या 1,95,000 के आसपास है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इतनी बड़ी ताकत हमारे पास उपलब्ध है। अभियान को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाने के लिए प्रत्येक बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल और विधानसभाओं में इस ताकत का उपयोग करें। संगठन पर्व हमारे लिए राष्ट्रवाद और विकासवाद को सशक्त बनाने का माध्यम है।

*देश को बचाएगा हमारा सदस्यता अभियान*

डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि भारत देश की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि चीन के साथ हमारी 3488 कि.मी. लंबी सीमा है। पाकिस्तान के साथ हमारी 3323 किलोमीटर लंबी सीमा है। बांग्लादेश के साथ हमारी 4096 किलोमीटर लंबी सीमा है। इसके अलावा म्यांमार, नेपाल और भूटान के साथ भी हमारी सीमा लगती है। 7000 किलोमीटर से अधिक हमारी जल सीमा है। एक तरफ जहां नक्सलवादी आंध्रप्रदेश से लेकर प.बंगाल तक लाल कॉरिडोर बनाने की बात करते हैं, तो इस्लामिक कट्टरपंथी और आतंकवादी पाकिस्तान से बांग्लादेश तक ग्रीन कॉरिडोर बनाने की बातें कर रहे हैं। ऐसे में हमें यह सोचना होगा कि 22726 किलोमीटर लंबी सीमाओं वाले हमारे देश की सुरक्षा कैसे हो सकती है? प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतमाला और सागरमाला जैसी परियोजनाओं को लागू कर रही है और देश आज अगर सुरक्षित है, तो मोदी जी, अमित शाह जी और भाजपा के कारण ही सुरक्षित है। मोदी जी देश को चंद्रमा पर पहुंचा चुके हैं और सूरज पर जाने की तैयारी हो रही है। ऐसे में हम सभी को यह सोचना होगा कि भाजपा के कार्यकर्ता होने के नाते हम क्या कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता यह ध्यान रखे कि हमारा सदस्यता अभियान भारत को बचाने के लिए है।

*पार्टी की नीतियों और उपलब्धियां बताकर नए सदस्यों को जोड़ने का प्रयास करें-श्री हितानंद जी*

भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता का पहला चरण समाप्त हो चुका है और हमने कार्यकर्ताओं की बदौलत ही 1 करोड़ 5 लाख से अधिक सदस्य बनाकर देश में रिकॉर्ड कायम करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है,लेकिन देश में नया इतिहास लिखने के लिए दूसरा चरण जो 1 से 15 अक्टूबर तक होगा उसके लिए कार्यकर्ताओं को और ज्यादा समय देना होगा। प्रदेश में कांग्रेस को बूथ स्तर पर मुक्त करने के लिए हम एकजुटता के साथ मिलकर फोकस करना होगा। श्री हितानंद जी ने कहा कि दूसरे चरण के अभियान में 5-6 अक्टूबर और उसके बाद 13 अक्टूबर को अवकाश होने पर बड़ी संख्या में लोग घर पर मिलेंगे इसलिए विशेष अभियान चलाकर सदस्यता दिलायी जायेगी। इस दौरान अपने क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने पर जोर दे, ताकि हम दूसरे चरण में डेढ़ करोड़ से ज्यादा सदस्य बनाकर रिकॉर्ड बना सके। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की कल (रविवार) को मन की बात कार्यक्रम सुनकर संगठन पर्व के सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपनी पार्टी के कामकाज और उसकी नीतियों से अवगत कराकर नए सदस्य बनाने का प्रयास करना है। श्री हितानंद जी ने संगठन पर्व के दूसरे चरण को लेकर कार्यकर्ताओं से कार्य रचना के अनुसार कार्य करने एवं विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, श्री जीतू जिराती, प्रदेश महामंत्री व सांसद सुश्री कविता पाटीदार, श्री रणवीर सिंह रावत, श्री शरदेन्दु तिवारी एवं श्री हरिशंकर खटीक मंचासीन रहे। बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा अध्‍यक्ष, प्रकोष्‍ठ संयोजक, जिला प्रभारी, जिलाध्‍यक्ष एवं संगठन पर्व के जिला संयोजक सहित अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share This Post

Leave a Comment