Explore

Search

Tuesday, March 3, 2026, 2:32 pm

Tuesday, March 3, 2026, 2:32 pm

संयुक्त मसीह समाज द्वारा भव्य क्रिसमस रैली का आयोजन, एकता और शांति का दिया संदेश

संयुक्त मसीह समाज द्वारा भव्य क्रिसमस रैली का आयोजन, एकता और शांति का दिया संदेश
Share This Post

संयुक्त मसीह समाज के तत्वावधान में इस वर्ष भी परंपरागत रूप से क्रिसमस रैली का आयोजन किया गया। समाज के कोषाध्यक्ष प्रखर पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव के अवसर पर निकाली गई इस रैली में लगभग 10 हजार लोगों ने एक साथ सहभागिता की। रैली का मुख्य उद्देश्य मसीही समाज में एकता, समानता और शांति का संदेश देना रहा।

यह रैली हर वर्ष शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली जाती है, जहां विभिन्न समाजों द्वारा पुष्पवर्षा और स्वागत के माध्यम से इसका अभिनंदन किया गया। पूरे शहर में उत्सव और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।

CG

संयुक्त मसीह समाज द्वारा भव्य क्रिसमस रैली का आयोजन, एकता और शांति का दिया संदेश

कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ Fr. Rev. Edmund Patel प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ संयुक्त मसीही समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य भी शामिल हुए। रैली में अध्यक्ष जयदीप रॉबिंसन, पलाश हैरी (संपादक, कैनन टाइम्स), मनीष जॉर्ज, हैरी डैनियल, हिमांशु जी, श्रीमती मौसमी रॉबिंसन, श्रीमती शशि कला, चार्ल्स पटेल, विनय वानी, डॉक्टर रत्नेश कुमार और डॉक्टर राजीव पीटर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस आयोजन में विभिन्न समाजों का सहयोग और समर्थन सराहनीय रहा, जिससे क्रिसमस का यह संदेश पूरे शहर में शांति और भाईचारे के रूप में गूंज उठा।


Share This Post

Leave a Comment