Explore

Search

Thursday, April 2, 2026, 5:18 am

Thursday, April 2, 2026, 5:18 am

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में उत्तराखंड सदन से शारदा कॉरिडोर परियोजना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में उत्तराखंड सदन से शारदा कॉरिडोर परियोजना
Share This Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में उत्तराखंड सदन से शारदा कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा की, अधिकारियों को तेज़ी से कार्य करने के निर्देश दिए

नई दिल्ली — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन से शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रगति कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना की गति बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि जल्द ही भूमि का संयुक्त सर्वेक्षण कर परियोजना के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी की जाएं।

CG

मुख्यमंत्री ने भूस्खलन की संभावित आशंकाओं वाले संवेदनशील क्षेत्रों की गहन जांच कर सुरक्षा उपायों को शीघ्र लागू करने पर जोर दिया। इस परियोजना के अंतर्गत शारदा नदी के किनारे रिवर फ्रंट विकसित किया जाएगा, जिसमें घाटों का सौंदर्यीकरण और पर्यटकों तथा श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शारदा और गंगा कॉरिडोर का उद्देश्य न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है, बल्कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। दोनों परियोजनाओं के लिए अलग-अलग डिजाइन बनाए जाएंगे, जिनमें पर्यावरण संरक्षण, बुनियादी ढांचा विकास और पर्यटन के संवर्धन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इस बैठक में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 


Share This Post

Leave a Comment

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]