BIS

Explore

Search

Monday, October 5, 2026, 2:56 pm

Monday, October 5, 2026, 2:56 pm

किसान को सांप ने डसा, अस्पताल में मौत

Share This Post

किसान को सांप ने डसा, अस्पताल में मौत

छतरपुर। ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम निवरिया में रहने वाले एक 53 वर्षीय किसान को बीती रात करीब 12 बजे सांप ने काट लिया जिसके कारण उसकी जान चली गई।

जानकारी के मुताबिक ग्राम निवरिया में रहने वाले 53 साल के बालकिशन नाई अपने खेत में बनाए मकान में ही सो रहे थे। रात करीब 12 बजे वे लघुशंका के लिए झोपड़ी से बाहर निकले तभी बाहर बैठे सांप ने उन्हें डस लिया। परिवार के लोग बालकिशन को लेकर जिला अस्पताल पहुुंचे। यहां उन्होंने रात करीब दो बजे दम तोड़ दिया। बुधवार को जिला अस्पताल में बालकिशन का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

CG

Share This Post

Leave a Comment